Five year old Adil Khan was glued to the transformer, Amit Poonia came as a messiah and saved his life
ये भले ही सांप्रदायिक सद्भावना के रूप में भले ही प्रचारित ना की जा सकती हो पर ये मानवता की जरूर मिसाल कही जा सकती है।
ट्रांसफार्मर से चिपके 5 साल के आदिल खां को बचाने के लिए अमित पूनिया ने लगाई की जान की बाजी, वीडियो वायरल
झुंझुनूं, 14 सितम्बर। राजस्थान के झुंझुनूं जिले के पिलानी इलाके में एक बच्चे की जिंदगी बचाने के लिए युवक ने जान की बाजी लगा दी और सफल भी रहा। अब हर कोई इस युवक की सूझबूझ और बहादुरी पर शाबासी देता नजर आ रहा है। पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।
चूरू झुंझुनूं सीमा पर नूहंद गांव की घटना
हुआ ये था कि झुंझुनूं-चूरू जिले के बॉर्डर पर स्थित चूरू जिले के नूहंद गांव में पांच साल के एक बच्चे को करंट लग गया था। करंट लगने से झुलसे हुए बच्चे को पिलानी के बिरला सार्वजनिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर बच्चे का इलाज किया जा रहा है।
दोस्त के साथ आइसक्रीम लाने गया
न्हूंद गांव के मोबिन ने बताया कि उसका पांच साल का बेटा आदिल अपने दोस्त के साथ आइसक्रीम लाने गया था। लेकिन उसे जब आइसक्रीम नहीं मिली तो वापस वह घर की ओर आ रहा था।
चौक में एक ट्रांसफॉर्मर लगा हुआ
गांव के तेलियों के मोहल्ले में चौक में एक ट्रांसफॉर्मर लगा हुआ है। उसमें करंट दौड़ रहा था। पांच साल के आदिल ने चलते चलते यूं ही ट्रांसफॉर्मर के साथ लगे अर्थिंग के तार को छू लिया और उसकी चपेट में आ गया।
आदिल पूनिया दौड़कर आया
आदिल की चीख सुनकर वहां पास ही बैठा गांव का ही आदिल पूनिया दौड़कर आया और आदिल को करंट की चपेट में आए देख लकड़ी का फंटा उठाकर लाया और उसे ट्रांसफार्मर से अलग किया। इसके बाद अमित खुद रास्ते से गुजर रही गाड़ी को रुकवाकर बच्चे को पिलानी के बिरला सार्वजनिक अस्पताल में पहुंचाया। जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
लाइनमैन ध्यान नहीं देता
वहीं, आदिल के परिजनों ने आरोप लगाया है कि इस ट्रांसफॉर्मर में कई बार पहले भी करंट दौड़ चुका है। लेकिन लाइनमैन ध्यान नहीं देता। इसलिए यह हादसा हुआ। अब इस घटना का भी एक सीसीटीवी वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें पूरा का पूरा हादसा कैद हो गया है।
HDN Hindi News की हर खबर तुरन्त अपने मोबाइल Mobile पर पाने के लिए हमारा एंड्राइड एप Android app आज ही play store से डाउनलोड download करे ⬇️
![]() |
| Tap to download our app |
🎥 हमारे यूट्यूब चैनल Youtube channel को सब्सक्राइब Subscribe करें ⬇️
![]() |
| Tap to subscribe our Youtube channel |
♻️ व्हाट्सएप ग्रुप Whatsapp Group से जुड़ने के लिए फ़ोटो पर टच करें ⬇️
![]() |
| Tap to join our whatsapp group |
अपने आस पास की कोई भी खबर Khabar हमे भेजने के लिए या अपने व्हाट्सएप Whatsapp पर पर्सनल न्यूज़ Personal News पाने के लिए सम्पर्क Contact करें 8982291148 पर अपने नाम पते के साथ न्यूज़ लिख कर व्हाट्सएप करे। या फिर google पर सर्च करें humdard news.




