ग्राम कोपाखेड़ा में हितग्राही श्रीमती नर्रे के पोल्ट्री फार्म में मुर्गियों का निरीक्षण
छिन्दवाड़ा:- स्माल होल्डर पोल्ट्री कार्यक्रम के अंतर्गत आज उप संचालक पशु चिकित्सा सेवायें डॉ.एच.जी.एग्राम कोपाखेड़ा में हितग्राही श्रीमती नर्रे के पोल्ट्री फार्म में मुर्गियों का निरीक्षण
स.पक्षवार द्वारा जिले के विकासखंड अमरवाड़ा के ग्राम कोपाखेड़ा में हितग्राही श्रीमती गीता नर्रे के पोल्ट्री फार्म में मुर्गियों का निरीक्षण किया गया।
उप संचालक पशु चिकित्सा सेवायें डॉ.पक्षवार ने बताया कि निरीक्षण के दौरान हितग्राही श्रीमती गीता नर्रे से चर्चा की गई। चर्चा में श्रीमती नर्रे ने बताया कि उनकी पूरी 192 मुर्गियां स्वस्थ है और अभी तक किसी भी मुर्गी की मृत्यु नहीं हुई है । मुर्गियों द्वारा अभी तक 100 अंडे दिये गये हैं। उप संचालक डॉ. पक्षवार द्वारा अंडों का भी निरीक्षण किया गया और अधिक मात्रा में अंडे एकत्रित करने, मुर्गियों को समय पर मुर्गी दाना खिलाने और पर्याप्त मात्रा में पानी पिलाने की सलाह दी गई। उन्होंने बताया कि अंडे बेचकर आर्थिक लाभ अर्जित करने की दृष्टि से यह योजना हितग्राहियों के लिए काफी लाभदायक है।
