आठनेर।वैक्सिनेशन महाअभियान के दौरान अधिकारियोंको खूब मशक्कत करनी पड़ी। कई बार ऐसे मौके भी आये जब लोग वैक्सीन टीम को लेकर मंदिर तक पहुच गए और वहां पहुचकर टीम को बताया कि उन्हें भगवान ने वैक्सीन लगाने से मना किया है। वाकया आठनेर जनपद के अंबाड़ा पंचायत के नत्थु ढाना का है जहां एक महिला टीम पर भड़की और फिर उन्हें लेकर मंदिर पहुच गयी। यहां उसने पहले तो मूर्ति पर हाथ रखकर कह दिया कि मेरे मालिक ने मुझे वैक्सीन लगाने से मना किया है। लेकिन जब टीम वैक्सीन लगाने की मिन्नत करते रही तो वह अधिकारियों के पैरों पर गिर गयी। थोड़ी देर बाद वह जमीन पर ऐसे लौटने लगी जैसे उसे कोई आत्मा आ गयी है। या उसे कोई दौरा पड़ गया है। इन हालातों को देख टीम के होश भी उड़ गए और उन्हें बिना वैक्सीन लगाए बैरंग वापस आना पड़ा। यहां कलस्टर नोडल बनाये गए जिला पंजीयक दिनेश कौशले ने बताया कि टीम के समझाने के बावजूद न तो महिला मानी और न उसके परिजन। समझाइस के बावजूद महिला मानने को तैयार नही हुई। आखिर हारकर वापस आना पड़ा।
टीम जब भगरिया कवड़े के घर पहुची तो यहां सामना उसकी पत्नी मँगारे से हो गया। टीम ने जब उसे वैक्सीन लगाने की समझाईस शुरू की तो वह उलटे सवाल जवाब करने लगीं। आप भी जाने क्या बोली महिला ।
इससे अगर अच्छा होता है तो मैं इंजेक्शन लगाने को तैयार हूं अगर वैक्सीन इससे बड़ा है तो मैं इंजेक्शन लगाती हूं मेरे पति को लगाया था उसी का दंड है कि वह बीमार पड़ गया। (प्रतिमा पर हाथ रखकर ) यह मेरा मालिक मुझे मना कर रहा है मैं इंजेक्शन नहीं लगा रही हूं नहीं तो मुझे इंजेक्शन लेने में कोई वजह से दिक्कत नहीं पूरी दुनिया ले रही है तो मुझे भी कोई घाटा नहीं था । पर मेरे को मेरा मालिक मना कर रहा है। नहीं तो मैं तुम्हारे हाथ पर जोड़ती हूं। इतना कहकर महिला वहां मौजूद अधिकारियों के पैरों पर गिर पड़ी। पैरों पर गिरने के बाद उसने जमीन में लौटना शुरू कर दिया। जिसके बाद टीम के होश ही उड़ गए। इसके पहले महिला के घर जब यह टीम पहुंची और उसे समझाना शुरू किया तो उसने टीम से सवाल-जवाब शुरू कर दिए। महिला बोली कि अगर हमको कम और ज्यादा हो गया तो इसकी जवाबदारी कौन लेगा मेरी कोई समस्या समझता ही नहीं है। हमको इंजेक्शन भाता नहीं है।
*यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें* https://youtube.com/channel/UCch1MaGcQl5PrYbydtT-xQg
♻️ *व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े ⬇️ लिंक*
https://chat.whatsapp.com/BHJsW9l1Y9NHKeo41Ve0du
*खबर और विज्ञापन हेतु सम्पर्क करें 8982291148*
