रेलवे के सेक्शन इंजीनियर से गलत डिजाईन से बनाया अंडर ब्रिज। विधायक पांसे ने की वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत
Multai News । पूर्व मंत्री एवं मुलताई विधायक सुखदेव पांसे का ध्यान क्षेत्र के नागरिकों द्वारा एक ज्ञापन देकर गलत डीजाईन से बनाये गये अंडर ब्रिज जो घुडऩखापा-चिचण्डा के मध्य पोल क्रमांक 915 / 5052 के बीच आता है कि ओर आकृष्ट कराया गया। उक्त अंडर पाथ रेल्वे ब्रिज की गलत डीजाईन की गई है जिसके कारण वर्षा काल में बारिस का पानी उस अंडर पाथ में 4 से 5 फीट तक भर जाता है इससे आवागमन पूरी तरह से बंद हो जाता है। चिल्हाटी रेल्वे फाटक प्रभात पट्टन एवं पांढुर्णा मार्ग को जोड़ता है परिणाम स्वरूप आसपास के क्षेत्र के लाखों लोग इससे प्रभावित हो रहे हैं।
इस संबंध में जब विधायक सुखदेव पांसे द्वारा श्री अनिल कुमार लाहोटी, महाप्रबंधक मध्य रेल मुंबई तथा श्रीमती रिचा खरे, मंडल रेल प्रबंधक, मध्य रेल नागपुर को पत्र के माध्यम से ग्रामीणों एवं क्षेत्रवासियों को आवागमन में होने वाली परेशानी से अवतग कराया गया जिस पर श्री पांसे द्वारा रेल्वे के वरिष्ठ अधिकारियों को लिखे गये पत्र को संज्ञान में लेते हुए मध्य रेल नागपुर के उप प्रबंधक जय सिंह भंडारी द्वारा विधायक श्री पांसे से मोबाइल पर चर्चा की गई एवं आश्वस्त किया गया कि उस अंडर पाथ का शीघ्र निरीक्षण कर वांछित सुधार किया जायेगा तथा उक्त सीनियर सेक्शन इंजीनियर के द्वारा गलत कार्य पर खेद प्रकट करते हुए उसके विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही का आश्वासन दिया गया है। इस संबंध में विधायक श्री पांसे को ज्ञापन सौंपने वालों में श्री जीवनलाल हिंगवे, दुर्गेश बुवाड़े, गुलाब कौशिक, दिनेश धुर्वे, गिरधारी देशमुख, संतुलाल सलामे, सुरेश शिवहरे, कृष्ण शिवहरे, अनिल शिवहरे, मुकेश भलावी, कैलाश करदाते, शिवचरण कौशिक, युवराज वाहने, केशोराव कवड़ेती, हरिदास कुमरे, श्यामसिंह आहके, राजू डोंगरदिये, जगदीश बुवाड़े, श्यामराव कोड़ले, धनराज आहके आदि ग्रामीण उपस्थित थे।
