A Ganesh idol made a miracle in Betul since Monday evening, good wrestlers didn't get up if they wanted to, police got information Pragya Sharma, in-charge of Ganj police station, picked up the idol quickly, watch video
✍कुलदीप पहाड़े
बैतूल में सोमवार शाम से चमत्कार बनी एक गणेश प्रतिमा, अच्छे-अच्छे पहलवानों ने चाहा उठाना पर नहीं उठी, पुलिस को मिली सूचना गंज थाने की नवागत थाना प्रभारी प्रज्ञा शर्मा ने झट से उठाई मूर्ति , देखें वीडियो
सैकड़ों लोगों ने मूर्ति को उठाने का किया अथक प्रयास किया परंतु नवागत गंज थाना प्रभारी प्रज्ञा शर्मा ने पहुंचते ही आसानी से उठा ली गणेश प्रतिमा और शहर में फेल रही चर्चा पर विराम लगा दिया
बैतूल हमलापुर अर्जुन वार्ड के क्षेत्र में गणेश प्रतिमा बनाने वाले मूर्तिकार मोहन प्रजापति ने शाम लगभग 3:00 बजे उनके हाथ की बनी एक गणेश प्रतिमा को उठाने का प्रयास किया गया परंतु वह गणेश प्रतिमा अपने जगह से हिली तक नहीं मूर्तिकार हैरान और परेशान हो गया मूर्तिकार के पूरे परिवार ने गणेश जी की लगभग डेढ़ फीट की मूर्ति को उठाने का प्रयास किया परंतु मूर्ति अपनी जगह से हिलने का नाम तक नहीं ले रही थी जैसे ही यह बात मूर्तिकार ने अपने परिचितों को बताया बस उसके बाद होना क्या था ! यह चर्चा शहर में आग की तरह फैल गई , देखते ही देखते कुछ ही देर में सैकड़ों की तादाद में लोग उस मूर्ति को देखने के लिए हमलापुर मूर्तिकार के घर पहुंचने लगे जहां तक की लोगों ने उस मूर्ति की पूजा अर्चना करना भी प्रारंभ कर दिया था ,आने वाले हर व्यक्ति ने मूर्ति उठाने का प्रयास किया परंतु भगवान श्री गणेश की मूर्ति ने हिलने का नाम तक नहीं लिया, बैतूल में जिम चलाने वाले बॉडीबिल्डर उमाकांत मालवीय और उनके साथियों को भी जब इस बात की जानकारी मिली तो वह भी मूर्तिकार के घर पहुंचे और मूर्ति को उठाने का प्रयास किया परंतु वह भी असफल रहे सोशल वीडियो पर यह खबर वायरल होने के बाद यह खबर पुलिस तक भी पहुंच गई बैतूल गंज थाने में पदस्थ नवागत थाना प्रभारी प्रज्ञा शर्मा को जब इस बात की जानकारी दी गई तो वह देर शाम मूर्तिकार के घर अपने स्टाफ के साथ पहुंची और उन्होंने भगवान श्री गणेश की मूर्ति को उठाया तो मूर्ति आसानी से उठ गई जब गंज थाना प्रभारी प्रज्ञा शर्मा से पूछा गया कि यह मूर्ति काफी समय से किसी से भी नहीं उठ रही थी और आपने जैसे ही उठाई वह उठ गई तो उन्होंने कहा कि हो सकता है भगवान श्री गणेश पुलिस के हाथ से ही उठना चाह रहे थे और अब उठ गए हैं और इसकी जानकारी हमने सभी को दे दि है |
गंज पुलिस का कहना
इस संबंध में जब गंज पुलिस से संपर्क कर पूछा गया कि क्या था पूरा मामला तो उन्होंने बताया कि लगभग आठ 10 दिन पहले मूर्ति का निर्माण किया गया था जब मूर्ति गिली रही होगी इस कारण वहां मूर्ति जब वह रखी रखी सूख गई तो शायद वह चिपक गई थी हमारे द्वारा उठाने पर आसानी से मूर्ति उठ गई और वायरल हो रही खबर के कारण हमने सभी को बता दिया की मूर्ति उठ गई है
![]() |
| Tap to download our app |
![]() |
| Tap to subscribe our Youtube channel |
![]() |
| Tap to join our whatsapp group |




