Dead body of 22 year old mehendi artist youth found floating on shore in pond near Hamlapur brick kiln!
इनसेट मृतक युवक का फोटो
Big breaking news - हमलापुर ईट भट्टे के पास तालाब में किनारे पर तैरता मिला 22 वर्षीय महेन्दी आर्टिस्ट युवक का शव!
बैतूल । बुधवार सुबह लगभग 8:00 बजे पुलिस को सूचना मिली कि हमलापुर से कुछ दूरी पर ईट भट्टो के पास तालाब में किनारे पर किसी युवक का शव तेर रहा है सूचना मिलते ही गंज पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकाला, शुक्क्षमता से जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार युवक का नाम नीलेश यादव पिता नन्ना यादव उम्र 22 वर्ष निवासी हमलापुर बताया गया है वह मंगलवार रात 8:00 बजे से घर से निकला था और बुधवार को सुबह हमलापुर क्षेत्र के ही तालाब के किनारे युवक का शव मिला शव के कुछ दूरी पर उसकी चप्पल भी मिली हैं पुलिस अभी यह कहने से इंकार कर रही है कि वह हत्या है या आत्महत्या , पूरे मामले की बारीकी से जांच कर ही ओर पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कुछ कहा जा सकता है फिलहाल शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है |
विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उक्त मृतक निलेश यादव मेहंदी एवं मेकअप आर्टिस्ट था , नीलेश का स्वभाव बड़ा ही मधुर और एवं मिलनसार था ,जो सोशल मीडिया पर भी हमेशा एक्टिव रहता था निलेश के कुछ दोस्तों का कहना है कि निलेश लगभग दो-तीन माह से किसी बात को लेकर डिप्रेशन में था ना तो वह किसी से ज्यादा बात करता था और ना ही सोशल मीडिया का उपयोग कर रहा था फिलहाल किसी भी दोस्त को उसके डिप्रेशन मैं होने का कारण पता नहीं है
इनका कहना
इस पूरे मामले की जांच कर रहे गंज थाने के एएसआई नरेंद्र सिंह ठाकुर का कहना है कि प्रथम दृष्टया पानी में डूबने से युवक की मृत्यु हुई है पूरे मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने पर आगे कुछ कहा जा सकता है
नरेंद्र सिंह ठाकुर एएसआई गंज थाना
![]() |
| Tap to download our app |
![]() |
| Tap to subscribe our Youtube channel |
![]() |
| Tap to join our whatsapp group |




