Celebrated the birthday of former MP Hemant Khandelwal by planting trees
आठनेर से HDN न्यूज के लिए अनूप शिंदे की खबर
आठनेर। भारतीय जनता पार्टी आठनेर नगर मंडल के कार्यकर्ताओ ने ग्राम सावंगी मे वृक्षारोपण कर पुर्व सांसद हेमन्त खण्डेलवाल का जन्म दिवस मनाया। भाजपा मंडल अध्यक्ष गोवर्धन राने, सुनील टेकपुरे ने जानकारी देते हुए बताया कि दिन शुक्रवार को ग्राम सावंगी में हेमंत खंडेलवाल के जन्मदिवस के अवसर पर विभिन्न प्रकार के वृक्षो का रोपण किया गया एवं गायत्री मंदिर में ग्रामवासियों के लिए पुस्तकालय का भी शुभारंभ किया। साथ ही ग्राम के बुजुर्गों के लिए चौपाल पर बैठने वाले लोगो के लिए चौपाल पर बिछायत के लिए दरी भेंट की गई। उसके पश्चात ग्राम की महिलाओं को वृक्ष भेंट किए गए किए गये ग्राम वासियों ने जन्मदिवस को यादगार बनाते हुए हेमंत खंडेलवाल के उज्जवल भविष्य की कामना की एवं वरिष्ठ जनों ने आशीर्वाद प्रदान किया। इस अवसर पर भाजपा मंडल उपाध्यक्ष महेश लहरपूरे, मंडल मंत्री धनराज गावंडे, प्रकाश आवठे, गोलु सोनी, माधोराव सातपुते, हनवत राने, गणपत बोहरपी, वासुदेव बोहरपी, रघुनाथ दवंडे, दिनेश माकोड़े, मनोज लिखीतकर, ग्राम पंचायंत सचिव लख्मीचन्द अमरुते सहित भारी संख्या मे महिलाए एंव ग्रामवासी उपस्थित थे।
HDN Hindi News की हर खबर तुरन्त अपने मोबाइल Mobile पर पाने के लिए हमारा एंड्राइड एप Android app आज ही play store से डाउनलोड download करे ⬇️
![]() |
| Tap to download our app |
🎥 हमारे यूट्यूब चैनल Youtube channel को सब्सक्राइब Subscribe करें ⬇️
![]() |
| Tap to subscribe our Youtube channel |
♻️ व्हाट्सएप ग्रुप Whatsapp Group से जुड़ने के लिए फ़ोटो पर टच करें ⬇️
![]() |
| Tap to join our whatsapp group |
अपने आस पास की कोई भी खबर Khabar हमे भेजने के लिए या अपने व्हाट्सएप Whatsapp पर पर्सनल न्यूज़ Personal News पाने के लिए सम्पर्क Contact करें 8982291148 पर अपने नाम पते के साथ न्यूज़ लिख कर व्हाट्सएप करे। या फिर google पर सर्च करें humdard news.




