Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

आठनेर - बैतूल मार्ग पर तेज रफ्तार दो बाईक आपस मे टकराई,तीन की हालत गंभीर।




आठनेर। थाना क्षेत्र के गुनखेड गांव के पास रविवार शाम चार बजे  के करीब दो तेज रफ्तार बाईकों की  जोरदार भिडंत से छह लोग घायल हो गये।जिसमें तीन की हालत गंभीर है। सभी घायलों को आठनेर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रिफर किया गया।


आठनेर से बैतूल रोड पर  गुनखेड गांव के स्कूल के पास शाम 4:00 बजे विपरीत दिशा से आ रही दो बाइकों की आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई ।इसमें बाइक पर बैठे 6 लोग बुरी तरह घायल हो गए। इसमें 2 लोगों के पैर टूट गए हैं। और 3 लोगों के सिर में चोट आई है। घायल मांडवी और  बिजासनी गांव के बताये जा रहे है ।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मेडिकल ऑफिसर डॉ सुमित पटैया ने बताया कि 3  घायलो की हालत  गंभीर है इन्हें सिर में गंभीर चोट आई थी। बेतूल रिफर किया है। इधर दुर्घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुचाया।




📌Www.humdard.in📌
जुड़े रहे हर खबर के लिए हमदर्द न्यूज के साथ।

*यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें* https://youtube.com/channel/UCch1MaGcQl5PrYbydtT-xQg
♻️ *व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े ⬇️ लिंक*
https://chat.whatsapp.com/BHJsW9l1Y9NHKeo41Ve0du
*खबर और विज्ञापन हेतु सम्पर्क करें 8982291148*


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad