Corrupt Sarpanch Secretary and Employment Assistant of Nimanwada Gram Panchayat arrested.
Multai news . निमनवाडा पंचायती कार्यों मे शासन की राशि का हेरफेर करने वाले आरोपी सरपंच , सचिव , रोजगार सहायक को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया पंचायत समन्वय अधिकारी हरि बिंझाड़े ने थाना साईखेडा मे आकर ग्राम निमनवाडा पंचायत के सरपंच कुण्डलिकराव डांगे , सचिव नामदेव पाटनकर , रोजगार सहायक सुभाष धोटे द्वारा पंचायती निर्माण कार्यों मे शासकीय राशि मुल्यांकन से अधिक राशि 1,94,409 रुपये का आहरण करने के दोषी पाया जाने पर थाना साईखेडा मे अप.क्र .324 / 21 धारा 409,34 भादवि का अपराध पंजीबध्द कराया गया है । दौराने विवेचना श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बैतूल सुश्री सिमाला प्रसाद , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नीरज सोनी एवं एसडीओपी श्री नितेश पटेल के द्वारा थाना प्रभारी साईखेडा उप.निरी . राहुल रघुवंशी को थाना साईखेडा के अप.क्र .324 / 21 धारा 409,34 भादवि मे आरोपीगणो की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये थे , जिस पर थाना प्रभारी साईखेडा राहुल रघुवंशी द्वारा आरोपियो की गिरफ्तारी हेतु थाना साईखेडा से उप.निरी . इरफान कुरैशी , सउनि . कफिल शेख , आर .358 दिनेश , चालक प्र.आर .205 सुखराम की टीम गठित की गई और आरोपियन सरपंच कुण्डलिकराव डांगे नि . सोनोरा व रोजगार सहायक सुभाष धोटे नि . सोनोरा एवं सचिव नामदेव पाटनकर नि . सोनखेडी को उनके गांव से सायबर सेल लोकेश व मुखबिर सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया । बाद गिरफ्तारी के जे.आर. पर माननीय न्यायालय पेश किया गया ।
HDN Hindi News की हर खबर तुरन्त अपने मोबाइल Mobile पर पाने के लिए हमारा एंड्राइड एप Android app आज ही play store से डाउनलोड download करे ⬇️
![]() |
| Tap to download our app |
🎥 हमारे यूट्यूब चैनल Youtube channel को सब्सक्राइब Subscribe करें ⬇️
![]() |
| Tap to subscribe our Youtube channel |
♻️ व्हाट्सएप ग्रुप Whatsapp Group से जुड़ने के लिए फ़ोटो पर टच करें ⬇️
![]() |
| Tap to join our whatsapp group |
अपने आस पास की gramin Media कोई भी खबर Khabar हमे भेजने के लिए या अपने व्हाट्सएप Whatsapp पर पर्सनल न्यूज़ Personal News पाने के लिए सम्पर्क Contact करें 8982291148 पर अपने नाम पते के साथ न्यूज़ लिख कर व्हाट्सएप करे। या फिर google पर सर्च करें humdard news.



