Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

ब्रेकिंग - 40 किलो के अजगर के साथ खतरनाक फ़ोटो सेशन। फॉरेस्ट टीम ने पकड़ा। फोटो खिंचानेग्रामीणों में मची होड़, देखें वायरल वीडियो।

Dangerous photo op with a 40 kg python. Forest team caught Villagers compete for photographing








सागर। जिले के कर्रापुर के पास निमोन पड़वार में वन विभाग ने 12 फीट लंबा और 40 किलो वजनी अजगर पकड़ा। अजगर खेत के पास से निकले नाले के किनारे सियार (लड़ैया) को पकड़कर निगलने की कोशिश कर रहा था। ग्रामीणों ने अजगर देखकर वन विभाग की टीम को सूचना दी थी। जब अजगर को पकड़ लिया गया तो गांव वाले पहुंच गए और उसके साथ फोटो खिंचाते रहे।

प्राप्त जानकारी अनुसार निमोन पड़वार गांव में खेतों के पास नाले के किनारे शुक्रवार दोपहर ग्रामीणों ने अजगर देखा। अजगर सियार को दबाए हुए था और निगलने की कोशिश कर रहा था, लेकिन जानवर बड़ा होने के कारण निगल नहीं पा रहा था। अजगर की पकड़ से सियार की मौत हो गई थी।

वन विभाग टीम सांप पकड़ने वाले अकील बाबा और अशद के साथ मौके पर पहुंची। यहां दोनों ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद अजगर को पकड़ लिया। अजगर की पकड़ में दबे सियार को निकाला गया। वन विभाग की टीम ने अजगर को अपने कब्जे में लिया और जंगल में छुड़वाया।

12 फीट लंबा है अजगर
सांप पकड़ने में एक्सपर्ट अकील बाबा ने बताया कि अजगर करीब 12 फीट लंबा और 40 किलो वजनी था। यदि कोई बच्चा उसके सामने आ जाता तो वो उसे भी निगल सकता था। उन्होंने कहा कि बारिश के मौसम में लोग खेतों में आवाजाही करते समय सावधानी बरतें।





HDN Hindi News की हर खबर तुरन्त अपने मोबाइल Mobile पर पाने के लिए हमारा एंड्राइड एप Android app आज ही play store से डाउनलोड download करे ⬇️
Tap to download our app


 

🎥 हमारे यूट्यूब चैनल Youtube channel को सब्सक्राइब Subscribe करें ⬇️
Tap to subscribe our Youtube channel




♻️ व्हाट्सएप ग्रुप Whatsapp Group से जुड़ने के लिए फ़ोटो पर टच करें ⬇️
Tap to join our whatsapp group


अपने आस पास की कोई भी खबर Khabar हमे भेजने के लिए या अपने व्हाट्सएप Whatsapp पर पर्सनल न्यूज़ Personal News पाने के लिए सम्पर्क Contact करें 8982291148 पर अपने नाम पते के साथ न्यूज़ लिख कर व्हाट्सएप करे। या फिर google पर सर्च करें humdard news.


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad