Dengue attack campaign started in Multai. Dengue information is being given by conducting larva survey from house to house.
मुलताई। बुधवार दिनांक 15 सितंबर 2021 को बीएमओ डॉ पल्लव अमृत पले के निर्देशन में विकासखंड मुलताई तथा शहरी क्षेत्र में डेंगू पर प्रहार अभियान का शुभारंभ किया गया।
अभियान में उपस्थित बीपीएम दिवाकर किनकर आंगनवाड़ी पर्यवेक्षक श्रीमती लीला अरोरा समस्त शहरी आशा कार्यकर्ता समस्त आंगनवाड़ी कार्यकर्ता द्वारा घर-घर जाकर लारवा सर्वे कर डेंगू के बारे में लोगों को जानकारी देकर घरों के टांके टंकी के संग्रहित पानी को प्रति सप्ताह खाली कर टंकी को साफ धोकर सुखाकर नया पानी भरने के उपरांत ढक कर रखने की सलाह दी गई घरों के आसपास गड्ढों में पानी जमा ना होने देने तथा नालियों के जमा पानी में जला आयल डालने की सलाह दी गई घर घर में लारवा सर्वे क कोविड 19 टीकाकरण से छूटे को हितग्राहियों को समझाइश देकर टीकाकरण करवाया गया।

