Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

Breaking News - भोपाल के फर्जी टीसी का नोट उड़ाते वीडियो वायरल, इटारसी से भोपाल के बीच करता था उगाही। देखें वीडियो

Fake TC of Bhopal video flying viral, used to extort between Itarsi to Bhopal. watch video






भोपाल में चार दिन पहले रेलवे के यूनिफॉर्म में पकड़ा गया 26 साल के फर्जी टिकट कलेक्टर (TC) के कारनामों से रेलवे भी हैरान है। वह बीते छह महीने से वर्दी पहनकर इटारसी से लेकर भोपाल तक उगाही कर रहा था। वायरलेस सेट लेकर स्टेशन और ट्रेन में सफर करता था। किसी के पूछने पर कहता था कि साहब हूं, चलो अपना काम करो। भोपाल रेलवे स्टेशन पर पकड़े जाने के बाद वह कान पकड़कर रोता नजर आया। आरोपी के सोशल मीडिया पर लाखों रुपए के नोट उड़ाने के कई वीडियो मिले हैं। उसने घर पर भी सभी को बताया था कि रेलवे में उसकी नौकरी लग गई है, हालांकि उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं किए जाने से अब सवाल भी उठ रहे हैं।

बजरिया थाने के साई नगर में रहने वाले 26 साल के आरोपी की पहचान अभय पांडे के रूप में हुई। GRP TI भोपाल दिनेश सिंह चौहान ने बताया कि चार दिन पहले उसे रेलवे के अधिकारियों ने पकड़ा था। अभय रेलवे की यूनिफॉर्म और वायरलेस सेट लिया हुआ था। रेलवे अधिकारियों ने पूछताछ कर उसे RPF को सौंप दिया। RPF ने पूछताछ के बाद उसे GRP के हवाले किया था।


नोट उड़ाते हुए वीडियो सामने आया
आरोपी के मोबाइल फोन में काफी वीडियो मिले हैं। यह वीडियो उसके ही बताए जाते हैं। इसमें वह हिंदी गानों पर नोट उड़ाते नजर आता है। यह नोट 100 और 200 रुपए के नोट हैं। चारों तरफ नोट ही नोट बिखरे नजर आते हैं। GRP इस बात की जांच कर रही है कि यही अभय हैं या फिर कोई और, हालांकि पुलिस ने उससे इस संबंध में ज्यादा पूछताछ नहीं की। वीडियो की पुष्टि हमदर्द न्यूज भी नहीं करता है।



HDN Hindi News की हर खबर तुरन्त अपने मोबाइल Mobile पर पाने के लिए हमारा एंड्राइड एप Android app आज ही play store से डाउनलोड download करे ⬇️
Tap to download our app


 

🎥 हमारे यूट्यूब चैनल Youtube channel को सब्सक्राइब Subscribe करें ⬇️
Tap to subscribe our Youtube channel




♻️ व्हाट्सएप ग्रुप Whatsapp Group से जुड़ने के लिए फ़ोटो पर टच करें ⬇️
Tap to join our whatsapp group


अपने आस पास की कोई भी खबर Khabar हमे भेजने के लिए या अपने व्हाट्सएप Whatsapp पर पर्सनल न्यूज़ Personal News पाने के लिए सम्पर्क Contact करें 8982291148 पर अपने नाम पते के साथ न्यूज़ लिख कर व्हाट्सएप करे। या फिर google पर सर्च करें humdard news.


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad