Fire in the engine of Dakshin Express stirred up
Fire extinguished at Ghoradongri station, train left for Itarsi after getting another engine from Dharakhoh. watch video
घोड़ाडोंगरी। बैतूल जिले के घोड़ाडोंगरी स्टेशन के पास दक्षिण एक्सप्रेस के इंजन में अचानक आग लग जाने से हड़कंप मच गया, लेकिन गलिमत रही कि लोको पायलट की सूझबूझ से बड़ा हादसा हट गया। आपको बता दें कि हैदराबाद से हजरत निजामुद्दीन की ओर जाने वाली दक्षिण एक्सप्रेस गुरूवार दोपहर 1.45 बजे को घोड़ाडोंगरी के निकट हादसे का शिकार होते-होते बच गई। इंजन के मोटर में तकनीकी खराबी आने के कारण चक्के के ऊपरी हिस्से में तेज आग लग गई और धुआं उठने लगा। ड्रायवर ने सूझबूझ का परिचय देते हुए घोड़ाडोंगरी पहुंचने के पहले रेलवे गेट के पास इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी और अग्निशामक यंत्र का उपयोग कर आग पर कुछ देर बलमे ही काबू पा लिया। जिसके बाद धीमी गति से ट्रेन घोड़ाडोंगरी स्टेशन लाई गई। धाराखोह से दूसरा ईंजन बुलाकर 1 घण्टे बाद ट्रेन इटारसी की ओर रवाना की गई।
इनका कहना...
घोड़ाडोंगरी पहुंचने के पहले ट्रेन के पहिए के ऊपरी हिस्से में आग लग गई थी। एक्सल में तकनीकी परेशानी आने के कारण आग लगने की संभावना है। अग्निसामक यंत्र से आग बुझा दी गई।
माथिन खान, लोको पायलट नागपुर
ईंजन में तेज धुंआ उठने के कारण ट्रेन को घोड़ाडोंगरी स्टेशन पर रोका गया था। ईंजन बदलने के बाद ट्रेन इटारसी की ओर रवाना कर दी गई।
संजय सब इंस्पेक्टर प्रभारी, आरपीएफ घोड़ाडोंगरी
HDN Hindi News की हर खबर तुरन्त अपने मोबाइल Mobile पर पाने के लिए हमारा एंड्राइड एप Android app आज ही play store से डाउनलोड download करे ⬇️
![]() |
| Tap to download our app |
🎥 हमारे यूट्यूब चैनल Youtube channel को सब्सक्राइब Subscribe करें ⬇️
![]() |
| Tap to subscribe our Youtube channel |
♻️ व्हाट्सएप ग्रुप Whatsapp Group से जुड़ने के लिए फ़ोटो पर टच करें ⬇️
![]() |
| Tap to join our whatsapp group |
अपने आस पास की कोई भी खबर Khabar हमे भेजने के लिए या अपने व्हाट्सएप Whatsapp पर पर्सनल न्यूज़ Personal News पाने के लिए सम्पर्क Contact करें 8982291148 पर अपने नाम पते के साथ न्यूज़ लिख कर व्हाट्सएप करे। या फिर google पर सर्च करें humdard news.




