Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

पूर्व CM कमलनाथ के गढ़ में सैकड़ो युवाओं ने सौपे इस्तीफे, समझाइस के लिए एक भी कांग्रेस नेता नहीं पहुंचे कार्यालय। देखें वीडियो

Hundreds of youths submitted their resignations in former CM Kamal Nath's stronghold, not a single Congress leader reached office to explain.


पांढुर्णा से हिंदी न्यूज HDN के लिए विशाल साहू की खबर



Pandhurna News.  सोमवार की सुबह पांढुर्णा शहर के राजनीति गलियारे में फिर एक बार सरगर्मी उस समय तेज हुई जब शहर के युवक नगर कांग्रेस के युवा नेता हरीश के विगत दिनों इस्तीफे के चलते शहर के सैकड़ों युवाओ ने विधायक कार्यालय में स्थित नगर कांग्रेस कमेटी कार्यालय पहुँच कर अपने अपने इस्तीफे दे दिए। कार्यालय में कोई भी कांग्रेस नेता उपस्थित नही होने के चलते युवाओ ने बारी बारी अपने हाथों से लिखे इस्तीफे की प्रतिलिपि कुर्सी पर ही रख दी। इस सबंध में जब युवाओ से जानकारी ली गई तो युवाओ ने अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुवे बताया की लगातार नगर कांग्रेस कमेटी की तानाशाही रीति नीति के कारण युवाओ ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के नाम इस्तीफा सौंपा। 


पूर्व सीएम कमलनाथ के गृह जिले कि पांढुर्ना तहसील में नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा लगातार युवाओ की उपेक्षा होती रही है। समस्या को प्राथमिकता नही देना बताया जा रहा है प्रमुख कारण यह नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष की आदत सी हो गई है। गायधने द्वारा वरिष्ठों के नीति के चलते समस्याओ के निराकरण नही करने एवं नगर युवक कांग्रेस के अध्यक्ष जैसे जिम्मेदार पदों नियुक्त किये जाने वाले पदों की नगर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों को कोई प्राथमिकता नही दिए जाने के चलते कुछ दिन पूर्व नगर युवक काग्रेस के अध्यक्ष गायधने ने अध्यक्ष के पद से पूर्व मुख्यमंत्री के नाम इस्तिफा सौपा था। 4 साल से कांग्रेस सगठन में सेवा देने वाले हरीश गायधने का इस्तिफा नगर काग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों द्वारा तुरंत स्वीकार कर लिया था जबकि नगर युवक कांग्रेस के अध्यक्ष द्वारा इस्तीफा कमलनाथ के नाम भेजा था। 

वरिष्ठ कांग्रेस के पदाधिकारियों द्वारा इतने बड़े पद के त्याग पत्र को बिना कमलनाथ के संज्ञान में डाले बगैर दूसरे ही दिन नगर के एक युवा अमित को जिम्मेदारी सौप दी गयी थी। जिसके चलते युवाओ ने वरिष्ठ कांग्रेसियों पदाधिकारियों पर तानाशाही रवैए का आरोप लगाते हुए सोमवार को सैकड़ो युवाओ द्वारा हरीश के समर्थन में कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस पद से इस्तीफा देने पहुचे परन्तु कांग्रेस कार्यालय में कोई भी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित नही होने से नाराज होकर नारे लगाते हुए बारी-बारी से चेयर पर अपना इस्तीफा रख कर अपने पदों से मुक्त होने की घोषणा उपस्थित मीडिया कर्मी के समक्ष कर दी।


HDN Hindi News की हर खबर तुरन्त अपने मोबाइल Mobile पर पाने के लिए हमारा एंड्राइड एप Android app आज ही play store से डाउनलोड download करे ⬇️
Tap to download our app

🎥 हमारे यूट्यूब चैनल Youtube channel को सब्सक्राइब Subscribe करें ⬇️
Tap to subscribe our Youtube channel

♻️ व्हाट्सएप ग्रुप Whatsapp Group से जुड़ने के लिए फ़ोटो पर टच करें ⬇️
Tap to join our whatsapp group

अपने आस पास की gramin Media कोई भी खबर Khabar हमे भेजने के लिए या अपने व्हाट्सएप Whatsapp पर पर्सनल न्यूज़ Personal News पाने के लिए सम्पर्क Contact करें 8982291148 पर अपने नाम पते के साथ न्यूज़ लिख कर व्हाट्सएप करे। या फिर google पर सर्च करें humdard news.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad