Uproar after drinking alcohol in Balajipuram temple, abused God, police arrested three Muslim youths.
Betul News - देश और प्रदेश में पांचवें धाम के नाम से प्रसिद्ध मंदिर बालाजीपुरम में सोमवार रात कुछ असामाजिक तत्व शराब पीकर घुस गए और भगवान को गाली गलौच की एवं उत्पात मचाया | मंदिर प्रबंधन ने बैतूल बाजार पुलिस को सूचना देकर बुलाया और युवकों को पुलिस के सुपुर्द कर कड़ी कार्यवाही कि मांग की | मंगलवार की सुबह बालाजीपुरम मंदिर प्रबंधन एवं बालाजी भक्तों ने विरोध करते हुए हाइवे जाम कर दिया है |
प्राप्त जानकारी अनुसार बालाजी भक्तों ने मंदिर के सामने हाइवे पर बैठकर आरोपी मुस्लिम युवकों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और मंदिर का मुख्य प्रवेश द्वार पर ताला लगा दिया । मंदिर प्रबंधन की मांग है कि मुस्लिम समाज सामने आए और मंदिर प्रबंधन से माफी मांगे तब ही मंदिर का द्वार खोला जाएगा | काशी मठ का निर्देश भी है कि मंदिर के द्वार बंद रखे जाएं।
मंगलवार सुबह हाइवे जाम होने की खबर लगते ही एसडीओपी नितेश पटेल, बैतूल बाजार टी आई एबी मर्सकोले , एस आई मोहित दुबे पुलिस बल के साथ मौके पर पँहुचे और मंदिर प्रबंधन को आश्वासन दिया कि पकड़े गए तीनो मुस्लिम युवकों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी जिसके बाद चक्काजाम खुलवाया गया।
बालाजीपुरम मंदिर परिसर में शराब पी कर गाली गलौच करने वाले तीनो मुस्लिमों में आशिक पिता इशाक शाह, सलमान साह पिता फारूक शाह निवासी चिचोली, सलमान शाह पिता नसरुल्ला शाह मुलताई है | मंदिर प्रबंधन ने बताया कि ये तीनो मंदिर घूम रहे थे शराब के नशे में थे और भगवानों को गाली गलौच कर धार्मिक भावनाओं को ठेस पँहुचा रहे थे जिन्हें पकड़कर पुलिस को सौंपा गया है |
बालाजीपुरम मंदिर के संस्थापक सेम वर्मा का कहना है कि ये मंदिर सभी लोगों के लिए खुला है हम लोग मुस्लिम समाज को भी सम्मान देते है उसके बाद इस तरह की हरकत जो मुस्लिम युवकों ने मंदिर के अंदर की है ये धार्मिक भावनाओं को ठेस पंहुचाने की कोशिश है जो हम बर्दास्त नही करेंगे मुस्लिम समाज भी धर्म को मानते है उसके बाद इस तरह हिन्दू धर्म स्थल पर जाकर धर्मिक भावना को ठेस पंहुचना गलत है इस घटना के बाद मुस्लिम समाज आगे आये और माफी मांगे तब तक मंदिर पब्लिक के लिए बन्द रखा जाएगा ऐसा आदेश शंकराचार्य की ओर से दिया गया है।
बैतूल एसडीओपी नितेश पटेल ने बताया कि बालाजी मंदिर प्रबंधन द्वारा शिकायत की गई थी कि तीन मुस्लिम युवको द्वारा मंदिर में गाली गलौच कर धार्मिक भावनाओं को ठेस पंहुचाने का काम किया गया है पुलिस द्वारा तीनो युवकों पर एफआईआर दर्ज कर 153A,295A,34 iPC के तहत मामला दर्ज किया गया है।
HDN Hindi News की हर खबर तुरन्त अपने मोबाइल Mobile पर पाने के लिए हमारा एंड्राइड एप Android app आज ही play store से डाउनलोड download करे ⬇️
![]() |
| Tap to download our app |
🎥 हमारे यूट्यूब चैनल Youtube channel को सब्सक्राइब Subscribe करें ⬇️
![]() |
| Tap to subscribe our Youtube channel |
♻️ व्हाट्सएप ग्रुप Whatsapp Group से जुड़ने के लिए फ़ोटो पर टच करें ⬇️
![]() |
| Tap to join our whatsapp group |
अपने आस पास की gramin Media कोई भी खबर Khabar हमे भेजने के लिए या अपने व्हाट्सएप Whatsapp पर पर्सनल न्यूज़ Personal News पाने के लिए सम्पर्क Contact करें 8982291148 पर अपने नाम पते के साथ न्यूज़ लिख कर व्हाट्सएप करे। या फिर google पर सर्च करें humdard news.



