Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

मप्र में यात्रियों से भरी बस बीच रपटे पर लटकी। चीखपुकार के बाद ग्रामीणो ने यात्रियों को बचाया। देखें वीडीयो

In MP a bus full of passengers hanged on the middle track. The villagers rescued the passengers when they raised an alarm.




Ratlam में शुक्रवार को कुडैल नदी Kudail River पर बड़ा हादसा होने से बच गया। यहां भाटपचलाना से रतलाम आ रही यात्री बस पुलिया पार करते समय रपट पर लटक गई। बस में 12 से 15 यात्री सवार थे। दरअसल देर रात हुई बारिश के बाद कुडैल नदी पर बनी रपट पर पानी बह रहा था।






भाटपचलाना से रतलाम आ रही शकील बस के ड्राइवर ने पानी के बहाव के बीच रपट पार करने की कोशिश की, लेकिन बस का एक पहिया रपट के नीचे चला गया। बस पानी के बहाव के बीच फंस गई। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बस में बैठे यात्रियों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला। रात की बात यह रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।

रपट पर बस फंसने की घटना रतलाम के शिवपुर गांव की है । यहां दोपहर कुडैल नदी की रपट पर बस पलटने से बच गई। भाटपचलाना से रतलाम आ रही शकील बस के ड्राइवर ने रपट के ऊपर पानी होने के बावजूद बस को निकालने की कोशिश की। इसमें बस का एक पहिया रपट के नीचे चला गया जिससे बस पानी के बहाव के बीच में फंस गई। कुछ समय के लिए बस में मौजूद यात्रियों जान पर बन आई, लेकिन ग्रामीणों ने यात्रियों की बस से बाहर निकालने में मदद की। इससे बड़ा हादसा होने से टल गया।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad