Sagar news . The lover who went to meet the girlfriend was burnt alive by the relatives, the girlfriend also got 50% scorched, the death of the young girl was serious. watch painful video
Sagar news। मप्र के सागर जिले के नरयावली में युवक और युवती आग से झुलसे मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना के बाद दोनों को अस्पताल में एडमिट कराया गया, जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई जबकि युवती भी 50% झुलस गई है। युवती की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं मृतक के परिवार ने युवती के परिजन पर युवक को जिंदा जलाकर मारने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है।
प्राप्त जानकारी अनुसार बताया जा रहा है कि सेमरा लेहरिया निवासी 25 साल का राहुल यादव गुरुवार देर रात गांव में ही रहने वाली युवती से मिलने उसके घर पहुंचा था। रात करीब डेढ़ बजे राहुल के चिल्लाने की आवाज सुनकर उसके परिवार वाले मौके पर पहुंचे तो देखा कि राहुल झुलसा पड़ा था। साथ में उसकी प्रेमिका भी थी। इसके बाद परिजन ने डायल-100 पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रेमी-प्रेमिका को BMC में एडमिट कराया, जहां इलाज के दौरान राहुल की मौत हो गई।
सूत्रों की माने तो राहुल परिवार का इकलौता बेटा था। उसकी तीन बहनें है। पिता का निधन हो चुका है। परिवार का पालन-पोषण राहुल ही कर रहा था। वह सागर मंडी में फल की दुकान पर काम करता था। गुरुवार को गांव आया था। इसी दौरान रात में यह घटना हो गई। युवती के परिवार वालों ने राहुल को जिंदा जलाकर मारा है। वहीं युवती के बुआ के बेटे ने बताया कि राहुल ने घर आकर बहन और खुद को आग लगाई है।
इस पूरे घटनाक्रम की सूचना मिलते ही एडिशनल एसपी विक्रम सिंह कुशवाहा, गोपालगंज टीआई समेत पुलिस की टीम अस्पताल पहुंची। एडिशनल एसपी ने बताया कि सेमरा लहरिया में युवक और युवती आग से झुलसी अवस्था में अस्पताल आए थे। युवक की मौत हो गई। युवक-युवती कैसे झुलसे इसकी जांच की जा रही है। वहीं परिवार वालों के बयानों के आधार पर भी मामले के हर बिंदु पर जांच कर रहे हैं।
HDN Hindi News की हर खबर तुरन्त अपने मोबाइल Mobile पर पाने के लिए हमारा एंड्राइड एप Android app आज ही play store से डाउनलोड download करे ⬇️
![]() |
| Tap to download our app |
🎥 हमारे यूट्यूब चैनल Youtube channel को सब्सक्राइब Subscribe करें ⬇️
![]() |
| Tap to subscribe our Youtube channel |
♻️ व्हाट्सएप ग्रुप Whatsapp Group से जुड़ने के लिए फ़ोटो पर टच करें ⬇️
![]() |
| Tap to join our whatsapp group |
अपने आस पास की gramin Media कोई भी खबर Khabar हमे भेजने के लिए या अपने व्हाट्सएप Whatsapp पर पर्सनल न्यूज़ Personal News पाने के लिए सम्पर्क Contact करें 8982291148 पर अपने नाम पते के साथ न्यूज़ लिख कर व्हाट्सएप करे। या फिर google पर सर्च करें humdard news.




