In Multai, the trend of fake notes of 200 rupees is in full swing, be careful while taking notes. watch video
मुलताई। नगर में इन दिनों कुछ लोगो द्वारा जम कर नकली नोट चला कर दुकानदारों को ठगा जा रहा है, यदि आप भी किसी से कोई नोट लें खास कर 200 या 500 का तो एक बार उसे चेक जरूर कर लें, कहीं आपके पास भी किसी मे नकली नोट दे कर आपको ठगा तो नही।
मुलताई में पिछले दिनों कुछ लोगो द्वारा लगातार दुकानदारों को नकली नोट देकर ठगा जा रहा है, प्राप्त जानकारी के अनुसार ऐसे लोग शाम को या रात के समय जहा ज्यादा भीड़ होती है ऐसी दुकानों पर सामान लेने के बहाने जाते है और भीड़ व अंधेरे का फायदा उठा कर ठगी को अंजाम देते है। ऐसी ठगी नगर में कुछ दुकानदारों के साथ हो चुकी है, उन दुकानदारों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि एक दिन पहले उनकी दुकान पर एक अनजान लड़का आया जिसने कुछ सामान लिया मैं ज्यादा भीड़ होने के चलते जो 200 नोट उसने दिया उसे ध्यान से देख नही पाया और नोट रख लिया, दूसरे दिन सुबह ध्यान से देखने पर पता चला कि वह नोट तो नकली है।
ऐसे नकली नोट की पहचानना मुश्किल
हमारी टीम द्वारा उन नकली नोट को देखा गया और पाया कि ये नकली नोट पहली नजर में पकड़ में नही आ सकते जब उस नोट को ध्यान से देखा तो नकली होना समझ मे आया। हमारी आप सभी प्रिय पाठकों से गुजारिश है कि आप भी यदि नोट का लेनदेन करते है तो पैसे लेते समय एक बार आवश्यक रुप से नोट को चेक कर लें। जिससे आप ठगी का शिकार होने से बच सकते है।
HDN Hindi News की हर खबर तुरन्त अपने मोबाइल Mobile पर पाने के लिए हमारा एंड्राइड एप Android app आज ही play store से डाउनलोड download करे ⬇️
![]() |
| Tap to download our app |
🎥 हमारे यूट्यूब चैनल Youtube channel को सब्सक्राइब Subscribe करें ⬇️
![]() |
| Tap to subscribe our Youtube channel |
♻️ व्हाट्सएप ग्रुप Whatsapp Group से जुड़ने के लिए फ़ोटो पर टच करें ⬇️
![]() |
| Tap to join our whatsapp group |
अपने आस पास की gramin Media कोई भी खबर Khabar हमे भेजने के लिए या अपने व्हाट्सएप Whatsapp पर पर्सनल न्यूज़ Personal News पाने के लिए सम्पर्क Contact करें 8982291148 पर अपने नाम पते के साथ न्यूज़ लिख कर व्हाट्सएप करे। या फिर google पर सर्च करें humdard news.




