Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

आमला अंतर्गत दिन में ग्रामीण क्षेत्र तो रात में नगर में जम रही जुए की फड़

Rural areas during the day under Amla and gambling in the city at night



राकेश धामोड़े

AMLA NEWS . आमला नगर के ग्रामीण क्षेत्रो में जुएघर का संचालन जोरो पर।नगर के निरीक्षक संतोष पन्द्रे की आमद के बाद से नगर सहित ग्रामीण क्षेत्र में पुलिस द्वारा जुए सट्टा खेलने वालों व अवैध कामो पर दबिश दी गई और मामले भी बनाये गए।लेकिन कुछ दिनों से नगर के आसपास के क्षेत्रों में जुआघर चलाने वाले फिर अपनी फड़ जमाना चालू कर दिए है।ऐसे में खासतौर पर ग्रामीण क्षेत्रो के युवा वर्ग इस अवैध धंधों में घुसकर बर्बादी की ओर अपना कदम बढ़ा चुके है।वही घरों की महिलाओ पर भी इसका सीधा असर हो रहा है।सूत्रों की जानकारी अनुसार कुछ दिनों पहले नगर से 5 किलोमीटर की दूरी में एक ग्रामीण युवा से 2 लाख जुए में हारने के बाद कुछ लोग उसके घर उसे पैसे नही देने पर उसे धमकी देने पहुचे थे।जिससे उसके घर मे भी ख़ौफ़ का माहौल है।जबकि परिजनों द्वारा गुरुवार के दिन नगर के साहूकार से ब्याज से पैसा उठाकर जुआ संचालक को दिए गए। वही जुआघर संचालित करने वालो के हौसले दिनों दिन बढ़ते जा रहे है।बताया जाता है दिन के समय ग्रामीण क्षेत्र में जुए की फड़ बैठाई जाती है वही रात के समय नगर में यह फड़ संचालित कि जाती है।देखने की बात यह है कि अब थाना प्रभारी इस अवैध धंधों पर कितनी और कब तक नकेल कस कर रख पाएंगे।


इनका कहना है .....
जानकारी मिलने पर जुए फड़ पर कार्यवाही की जाएगी।
संतोष पन्द्रे
थाना प्रभारी आमला

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad