Scindia violated Corona guidelines wearing his mask to former minister Anoop Mishra. watch video
Gwalior News. केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा गुरुवार को कोविड गाइडलाइन का उल्लंघन का वीडियो सामने आया है जिसमे साफ दिखाई दें रहा है कि सिंधिया ने पूर्व मंत्री अनूप मिश्रा को अपना ही मास्क उतारकर पहना दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मांडरे की माता मंदिर में घुसते समय अनूप मिश्रा बिना मास्क उनसे मिले थे। मिश्रा जी को बिना मास्क के देख सिंधिया ने अपना मास्क उतारा और उन्हें पहना दिया, जबकि मास्क को लेकर WHO की गाइडलाइन है कि एक मास्क एक व्यक्ति ही पहन सकता है। मास्क शेयर करना संक्रमण को बढ़ावा देना है।
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गुरुवार सुबह ग्वालियर में 3 दिवसीय प्रवास के दूसरे दिन की शुरुआत कुलदेवी मांडरे की माता के दर्शन कर की थी। जब सिंधिया दर्शन करने पहुंचे, तो यहां उनकी मुलाकात पूर्व मंत्री अनूप मिश्रा से हुई। अनूप मिश्रा पहले से ही सिंधिया के स्वागत के लिए मंदिर के गेट पर खड़े थे। जब वह सिंधिया से मिले, तो अनूप मिश्रा मास्क नहीं पहने थे, जबकि सिंधिया ने डबल मास्क पहन रखे थे। इस दौरान सिंधिया ने अपना एक मास्क (medical mask) उतारकर उन्हें जबरदस्ती पहना दिया, जबकि Vivir guideline के अनुसार किसी का उपयोग किया गया मास्क इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। उस समय वहां कई लोग मौजूद थे। किसी ने इसका 16 सेकेंड का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया जो खूब Viral हो रहा है।
WHO की मास्क को लेकर क्या है गाइडलाइन?
Use of mask as per WHO Guideline.
एक मास्क को एक ही व्यक्ति पहने, उसे शेयर बिल्कुल भी न करें। एक बार इस्तेमाल के बाद मास्क को वापस इस्तेमाल न करें। मास्क को इस्तेमाल के तत्काल बाद निकाल दें। मास्क को खुले में इधर-उधर फेंकने से बचें। इस्तेमाल मास्क को कीटाणु रहित बंद कूड़ेदान में ही डालें। मास्क को उतारते समय गंदी बाहरी सतह को न छुएं। मास्क को हटाने के बाद हाथों को साबुन से अच्छे से साफ करें। अल्कोहल आधारित सैनिटाइजर का इस्तेमाल करे। मास्क को हर 6 घंटे में बदला जा सकता है
HDN Hindi News की हर खबर तुरन्त अपने मोबाइल Mobile पर पाने के लिए हमारा एंड्राइड एप Android app आज ही play store से डाउनलोड download करे ⬇️
![]() |
| Tap to download our app |
🎥 हमारे यूट्यूब चैनल Youtube channel को सब्सक्राइब Subscribe करें ⬇️
![]() |
| Tap to subscribe our Youtube channel |
♻️ व्हाट्सएप ग्रुप Whatsapp Group से जुड़ने के लिए फ़ोटो पर टच करें ⬇️
![]() |
| Tap to join our whatsapp group |
अपने आस पास की gramin Media कोई भी खबर Khabar हमे भेजने के लिए या अपने व्हाट्सएप Whatsapp पर पर्सनल न्यूज़ Personal News पाने के लिए सम्पर्क Contact करें 8982291148 पर अपने नाम पते के साथ न्यूज़ लिख कर व्हाट्सएप करे। या फिर google पर सर्च करें humdard news.




