Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

Breaking News - रास्ता रोका तो गुस्साए बाघ ने मारा पंजा, पर्यटकों ने झुक कर बचाई जान; जिप्सी भगाकर बाल-बाल बचे टूरिस्ट, देखे वीडियो

When the way was stopped, the angry tiger hit the paw, the tourists bowed down and saved their lives; Tourists narrowly escaped from gypsy, watch video

 




Siwani news. Pench tiger reserve सिवनी में रोमांच के साथ रोंगटे खड़े करने वाला नजारा सामने आया है। Video मे साफ नजर आ रहा है कि बाघ पर्यटकों की जिप्सी के पास आ गया। पर्यटकों को बाघ का अच्छे से दीदार करवाने जिप्सी ड्राइवर और गाइड ने उनकी जान को जोखिम में डालते हुए बाघ का रास्ता रोक लिया। बाघ पर्यटकों से भरी गाड़ी की तरफ बढ़ा, इसके बाद भी ड्राइवर ने गाड़ी नहीं बढ़ाई और उसे पास आने दिया। यह सभी के लिए बहुत खतरनाक हो सकता था। 

पेंच टाइगर रिजर्व में बाघ को इतना नजदीक आते देख कुछ पल के लिए पर्यटकों की सांसें थम गईं। बाघ इतना नजदीक था कि पर्यटक गाड़ी में सिर झुकाकर छिपने लगे। बाघ के आगे-पीछे 7 गाड़ियों में 24 पर्यटक सवार थे। बाघ लगातार पर्यटकों की ओर देख रहा था और मौके पर एकदम सन्नाटा, किसी को कुछ समझ नहीं आ रहा था कि हो क्या रहा है।

ड्राइवर ने गाड़ी स्टार्ट की, इंजन की आवाज सुनकर बाघ एक पल के लिए ठिठका और तब गाड़ी में से किसी ने कहा डरो मत, डरो मत। इसके बाद आनन-फानन में गाड़ियां पीछे ली गईं, लेकिन टाइगर के पीछे से भी कुछ गाड़ियां आ गईं। इस दौरान बाघ अपनी जगह से बिना हटे लगातार गाड़ियों की तरफ देख रहा था, किसी तरह गाड़ियां रिवर्स की गईं और तब जाकर पर्यटकों की जान में जान आई।

इस पूरी घटना का वीडियो सामने आने के बाद पेंच टाइगर रिजर्व प्रबंधन ने 7 जिप्सी संचालकों और गाइड पर कार्रवाई की है। उनका कहना है कि पार्क के बफर एरिया में जिप्सी संचालकों और गाइड की लापरवाही पर कार्रवाई की गई है। उन्होंने बाघ का रास्ता रोका था, कोई भी हादसा हो सकता था। 15 दिनों के लिए सातों जिप्सी गाड़ियों, ड्राइवर और गाइड के प्रवेश पर बैन लगा दिया गया है।


HDN Hindi News की हर खबर तुरन्त अपने मोबाइल Mobile पर पाने के लिए हमारा एंड्राइड एप Android app आज ही play store से डाउनलोड download करे ⬇️
Tap to download our app

🎥 हमारे यूट्यूब चैनल Youtube channel को सब्सक्राइब Subscribe करें ⬇️
Tap to subscribe our Youtube channel

♻️ व्हाट्सएप ग्रुप Whatsapp Group से जुड़ने के लिए फ़ोटो पर टच करें ⬇️
Tap to join our whatsapp group

अपने आस पास की gramin Media कोई भी खबर Khabar हमे भेजने के लिए या अपने व्हाट्सएप Whatsapp पर पर्सनल न्यूज़ Personal News पाने के लिए सम्पर्क Contact करें 8982291148 पर अपने नाम पते के साथ न्यूज़ लिख कर व्हाट्सएप करे। या फिर google पर सर्च करें humdard news.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad