Two children died due to drowning in Halali river, one saved, dead children buried in a heap of salt due to superstition
Bhopal news. भोपाल में कल एक दर्दनाक हादसा देखने मे आया जहा हलाली नदी में डूबने से 2 बच्चों की मौत हो गई। हालांकि एक बच्चे को बचा लिया गया। हादसा मंगलवार दोपहर को उस समय हुआ, जब तीनों बच्चे नदी किनारे खेल रहे थे। घटनाक्रम में परिजनों का अंधविश्वास भी सामने आया है। दो बच्चों को संजीवनी अस्पताल ने जब मृत घोषित कर दिया तो परिजनों को भरोसा नहीं हुआ। वह अस्पताल के ही शव गृह में बच्चों की बॉडी को नमक के ढेर में गाड़ कर जान फूंकने की कोशिश करते रहे।
करीब दो घंटे तक बच्चों के शव नमक में गड़े रहे। थोड़ी देर बाद पहुंची ईंटखेड़ी पुलिस ने परिजनों को समझाकर शवों को नमक से बाहर निकाला। इसके बाद बच्चों को हमीदिया अस्पताल में पीएम हुआ। मरने वाले दोनों बच्चे ईंटखेड़ी के रहने वाले हैं। इनकी पहचान पर्व परिहार (9) और शरस माली (7) के रूप में हुई है। तीसरे बच्चे युवराज माली को बचा लिया गया है।
HDN Hindi News की हर खबर तुरन्त अपने मोबाइल Mobile पर पाने के लिए हमारा एंड्राइड एप Android app आज ही play store से डाउनलोड download करे ⬇️
![]() |
| Tap to download our app |
🎥 हमारे यूट्यूब चैनल Youtube channel को सब्सक्राइब Subscribe करें ⬇️
![]() |
| Tap to subscribe our Youtube channel |
♻️ व्हाट्सएप ग्रुप Whatsapp Group से जुड़ने के लिए फ़ोटो पर टच करें ⬇️
![]() |
| Tap to join our whatsapp group |
अपने आस पास की gramin Media कोई भी खबर Khabar हमे भेजने के लिए या अपने व्हाट्सएप Whatsapp पर पर्सनल न्यूज़ Personal News पाने के लिए सम्पर्क Contact करें 8982291148 पर अपने नाम पते के साथ न्यूज़ लिख कर व्हाट्सएप करे। या फिर google पर सर्च करें humdard news.




