Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

मंदिर के गेट पर "सेकेंड हैंड जवानी" गाने पर युवती के डांस का VIDEO विवादों में: मंदिरों को बदनाम न करें - महंत

Video of girl's dance on the song "Second Hand Jawani" at the temple gate in controversy: Do not defame the temples - Mahant


छतरपुर न्यूज । कुछ दिन पहले इंदौर के रसोमा चौराहे पर एक मॉडल के डेयर एक्ट के वीडियो ने हंगामा खड़ा कर दिया था। अब ऐसा ही एक वीडियो छतरपुर से भी सामने आ रहा है। यहां एक युवती ने मंदिर परिसर में "सेकेंड हैंड जवानी..." गाने पर डांस किया है। वीडियो छतरपुर के जनराय टोरिया मंदिर का बताया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद अब इसका विरोध भी शुरू हो गया है। हिंदूवादी संगठनों ने इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर आपत्ति दर्ज कराना शुरू कर दिया है। वहीं मंदिर के महंत ने कहा है कि युवती के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। ऐसी हरकतें कर मंदिर, मठ और आश्रमों को बदनाम न करें।

प्राप्त जानकारी के अनुसार डांस करने वाली युवती छतरपुर की रहने वाली है जिसका नाम Aarti sahu है। आरती अपने Youtube और Instagram अकाउंट पर वीडियो पोस्ट करती रहती हैं। यूट्यूब पर उनके 25 लाख फॉलोअर्स हैं, लेकिन उनके इस डांस पर बजरंग दल समेत कई संगठन विरोध कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि चंद रुपयों और फेमस होने के लिए यह हरकत की गई है। वहीं, आरती का कहना है कि उनके डांस में फूहड़ता नहीं है। वे पूरी सभ्यता से फुल ड्रेस में थी और जो कुछ किया उसमें कुछ भी अश्लील नहीं है।

इंदौर में एक मॉडल के सड़क पर डांस को लेकर हुआ था हंगामा
कुछ दिनों पहले इंदौर में Shreya Kalra नाम की मॉडल ने चौराहे पर डांस किया था। इसकी वजह से थोड़ी देर ट्रैफिक भी रुका रहा था। मामले की जानकारी के बाद गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा था कि भाव जो भी हो, लेकिन तरीका गलत था, इसलिए ट्रैफिक नियमों के तहत कार्रवाई होगी। बाद में मॉडल ने चालान भी भरा था।


HDN Hindi News की हर खबर तुरन्त अपने मोबाइल Mobile पर पाने के लिए हमारा एंड्राइड एप Android app आज ही play store से डाउनलोड download करे ⬇️
Tap to download our app

🎥 हमारे यूट्यूब चैनल Youtube channel को सब्सक्राइब Subscribe करें ⬇️
Tap to subscribe our Youtube channel

♻️ व्हाट्सएप ग्रुप Whatsapp Group से जुड़ने के लिए फ़ोटो पर टच करें ⬇️
Tap to join our whatsapp group

अपने आस पास की gramin Media कोई भी खबर Khabar हमे भेजने के लिए या अपने व्हाट्सएप Whatsapp पर पर्सनल न्यूज़ Personal News पाने के लिए सम्पर्क Contact करें 8982291148 पर अपने नाम पते के साथ न्यूज़ लिख कर व्हाट्सएप करे। या फिर google पर सर्च करें humdard news.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad