Viral video of CM Shivraj watering a plant in the rain.
भोपाल 11 सितंबर। मध्य प्रदेश MP के सीएम CM शिवराज सिंह चौहान Shivraj shingh chouhan की एक तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया social media पर तेजी से वायरल viral हो रही है, जिसमें वे संगमरमर के दो बड़े-बड़े पत्थरों पर खड़े होकर एक पौधे को पानी देते नजर आ रहे हैं। खास बात यह कि इस दौरान एक व्यक्ति उनके ऊपर छाता खोलकर पकड़े हुए है, ताकि बारिश के पानी से सीएम को बचाया जा सके।
सीएम शिवराज की इस तस्वीर को कांग्रेस Congress ने शेयर किया और तंज कसते हुए लिखा- विहंगम दृश्य। इसके बाद उनके इस ट्वीट Tweet पर कई तरह के कमेंट comment भी आए।
वहीं कांग्रेस के मीडिया समन्वयक नेता नरेंद्र सलूजा ने सीएम की तस्वीर शेयर की और लिखा कि ‘‘माटी के लाल, किसान पुत्र शिवराज जी का गीली मिट्टी पर महंगा पत्थर बिछवाकर बरसात में छाता लगाकर पौधों को पानी डालते हुए विहंगम दृश्य…।’’
सलूजा द्वारा डाले गये इस पोस्ट पर एक व्यक्ति लिखा, ‘‘क्या गजब की नौटंकी है - छाता, बारिश, कैमरा और एक्शन।’’ इस पर ट्विटर पर कमेंट लिखते हुए एक व्यक्ति ने कहा, ‘‘अंदाज अपना अपना’’।
वहीं, एक अन्य व्यक्ति ने लिखा, ‘‘नेताओं का अहंकार। प्रचार की इच्छा उनसे ऐसी मूर्खतापूर्ण हरकतें करवाती हैं। इन्हें लगा होगा कि इनके पानी के आगे आसमान के पानी में दम नहीं।’’
इसी कड़ी में एक अन्य यूजर ने लिखा क्या नौटंकी है।
आपको बता दें कि सीएम शिवराज ने प्रतिदिन पौधारोपण के संकल्प के क्रम में बृहस्पतिवार को भोपाल स्थित स्मार्ट सिटी पार्क में अशोक का पौधा लगाया था और इसकी एक तस्वीर मध्य प्रदेश जनसंपर्क विभाग की वेवसाइट पर भी डाली है, जिसमें वह संगमरमर के दो पत्थरों पर खड़े होकर इस पेड़ को लगा रहे हैं।
HDN Hindi News की हर खबर तुरन्त अपने मोबाइल Mobile पर पाने के लिए हमारा एंड्राइड एप Android app आज ही play store से डाउनलोड download करे ⬇️
![]() |
| Tap to download our app |
🎥 हमारे यूट्यूब चैनल Youtube channel को सब्सक्राइब Subscribe करें ⬇️
![]() |
| Tap to subscribe our Youtube channel |
♻️ व्हाट्सएप ग्रुप Whatsapp Group से जुड़ने के लिए फ़ोटो पर टच करें ⬇️
![]() |
| Tap to join our whatsapp group |
अपने आस पास की कोई भी खबर Khabar हमे भेजने के लिए या अपने व्हाट्सएप Whatsapp पर पर्सनल न्यूज़ Personal News पाने के लिए सम्पर्क Contact करें 8982291148 पर अपने नाम पते के साथ न्यूज़ लिख कर व्हाट्सएप करे। या फिर google पर सर्च करें humdard news.




