When the young man said abusive words, kicking, punching, raining slippers, he said - I am not from the village, I have come from Indore. watch video
वीडियो देखने के लिए निचे दी गयी लिंक पर क्लिक करें
Rajgarh News. मध्य प्रदेश के राजगढ़ में ब्यूटी पार्लर चलाने वाली लड़की ने युवक की बीच रोड पर चप्पलों से जमकर पिटाई कर दी। युवती ने राहगीर को लातें मारी, इस पर भी उसका गुस्सा शांत नहीं हुआ तो उसने पीटते हुए युवक से अपने पैर पर सिर रखकर माफी मंगवाई। जमीन पर नाक भी रगड़वाई। घटना छापीहेड़ा बस स्टैंड की है।
घटना सोमवार शाम की है। युवती छापीहेड़ा नगर में ही पार्लर चलाती है। शाम के समय वह स्कूटी से जा रही थी, तभी रास्ते में पैदल जा रहा युवक टकरा गया। इसके बाद दोनों में बहस होने लगी। बताया जा रहा है कि युवक ने शराब पी रखी थी। कहासुनी बढ़ी तो युवती ने चप्पल निकालकर युवक को पीटना शुरू कर दिया। लोग भी जमा हो गए। युवक हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाता रहा, लेकिन युवती उसे पीटे जा रही थी और किसी ने भी बीच बचाव करने की कोशिश नहीं की।
लड़की भी युवक को माफ करने के मूड में नहीं थी। उसने कहा कि वह गांव की नहीं है, इंदौर से आई है। चप्पलों से पीटने के बाद युवक को लात भी मारी। युवक के माफी मांगने पर पहले तो लड़की ने उससे कहा कि वह उसके पैर पड़े। इसके बाद जमीन पर नाक रगड़े। पिट रहे युवक ने यह सब किया और हाथ जोड़कर युवती से माफी मांगता रहा। काफी देर चले हंगामे के बाद युवती वहां से चली गई।
HDN Hindi News की हर खबर तुरन्त अपने मोबाइल Mobile पर पाने के लिए हमारा एंड्राइड एप Android app आज ही play store से डाउनलोड download करे ⬇️
![]() |
| Tap to download our app |
🎥 हमारे यूट्यूब चैनल Youtube channel को सब्सक्राइब Subscribe करें ⬇️
![]() |
| Tap to subscribe our Youtube channel |
♻️ व्हाट्सएप ग्रुप Whatsapp Group से जुड़ने के लिए फ़ोटो पर टच करें ⬇️
![]() |
| Tap to join our whatsapp group |
अपने आस पास की gramin Media कोई भी खबर Khabar हमे भेजने के लिए या अपने व्हाट्सएप Whatsapp पर पर्सनल न्यूज़ Personal News पाने के लिए सम्पर्क Contact करें 8982291148 पर अपने नाम पते के साथ न्यूज़ लिख कर व्हाट्सएप करे। या फिर google पर सर्च करें humdard news.



