Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

पांढुर्णा में देवी विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा... 18 वर्षीय सोमनाथ की वर्धा नदी में डूबने से मौत हुई हैं...

 


पाॅढुरणा

देवी विसर्जन के दौरान सोमनाथ की नदी में डूबने से मौत, मित्रों के साथ गया था वर्धा नदी पर

आज दोपहर में अमरावती रोड पर स्थित वर्धा नदी में स्थानीय संतोषी माता वार्ड निवासी सोमनाथ पिता नीतिन लाड आयु 18 की नदी में डूबने से मौत हो गई। उल्लेखनीय है कि सोमनाथ 12 वी उत्तीर्ण होने के बाद कॉलेज की शिक्षा ग्रहण कर रहा था। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोपहर में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के लिए सोमनाथ मोहल्ले के अनेक मित्रों साथ वर्धा नदी पहुंचा। मातारानी की प्रतिमा विसर्जन के दौरान सोमनाथ और मित्र मंडली वर्धा नदी में नहाने का मजा ले रही थी। इस दौरान सोमनाथ अचानक गहरे पानी में डूबने लगा। यह देख उसका एक मित्र उसे बचाने के लिए आगे बढा परंतु वह भी डूबने लगा। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने सोमनाथ के मित्र को पानी से किसी तरह बाहर खींच लिया परंतु काफी कोशिश के बाद भी वह सोमनाथ को बचाने में सफल नहीं हो पाए। थोडी देर के बाद तैराकों ने सोमनाथ को नदी में से बाहर निकाला और तत्काल शासकीय अस्पताल ले गए। अस्पताल में चिकित्सकों ने सोमनाथ को मृत घोषित कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक सोमनाथ के पिता किराना दुकान का संचालन करते है। सोमनाथ के परिजनों पर दुख का पहाड टूट पडा है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad