Big action of sale tax department before Diwali in the district, action on pan masala wholesaler's shop, warehouse.
Betul News . बैतूल मैं सेल टैक्स विभाग की एंटी इवेजन टीम ने मंगलवार बैतूल के एक बड़े पान मसाला व्यवसाई के 3 प्रतिष्ठानों पर सर्च की कार्रवाई शुरू की है। भोपाल से पहुंची 15 सदस्य टीम ने व्यवसाई के खातों को खंगालना शुरू किया है। अधिकारियों के मुताबिक सेल टैक्स विभाग को यहां खातों में गड़बड़ी शिकायत मिली थी, जिस के बाद यह कार्रवाई की गई है।
भोपाल से सहायक आयुक्त बलराम धाकड़ के नेतृत्व में पहुची 15 सदस्यीय टीम ने बैतूल के गंज इलाके में आशीष एंटरप्राइजेस की दुकान, मकान और गोदाम पर छापे की कार्रवाई की है।
यह व्यवसाई पान मसाले का व्यवसाय करते हैं। टीम यहां चार वाहनों में करीब डेढ़ बजे पहुंची। जिसने आते ही व्यवसाई के कांतिशिवा इलाका स्थित प्रतिष्ठान पर सर्च शुरू कर दस्तावेज अपने कब्जे में ले लिए हैं।
जिला वाणिज्य कर अधिकारी विनय पाटीदार के मुताबिक इवेजन ब्यूरो को व्यवसाई के खातों में मिस मैच की जानकारी मिली थी, जिसके बाद यह सर्च शुरू की गई है। जिसके खाते की जांच की जा रही है।
HDN Hindi News की हर खबर तुरन्त अपने मोबाइल Mobile पर पाने के लिए हमारा एंड्राइड एप Android app आज ही play store से डाउनलोड download करे ⬇️
![]() |
| Tap to download our app |
🎥 हमारे यूट्यूब चैनल Youtube channel को सब्सक्राइब Subscribe करें ⬇️
![]() |
| Tap to subscribe our Youtube channel |
♻️ व्हाट्सएप ग्रुप Whatsapp Group से जुड़ने के लिए फ़ोटो पर टच करें ⬇️
![]() |
| Tap to join our whatsapp group |
अपने आस पास की कोई भी खबर Khabar हमे भेजने के लिए या अपने व्हाट्सएप Whatsapp पर पर्सनल न्यूज़ Personal News पाने के लिए सम्पर्क Contact करें 8982291148 पर अपने नाम पते के साथ न्यूज़ लिख कर व्हाट्सएप करे। या फिर google पर सर्च करें humdard news.



