Athner news।आठनेर ब्लाक के ग्राम हिवरा में मां भवानी की महाआरती की आठवीं वर्षगाठ के अवसर पर लगभग पाच हजार भक्तो ने पहुचकर मॉ भवानी की महाआरती की एंव भोजन प्रसाद ग्रहण किया आयोजन समिति के कैलास खाडगड़े अलकेश देशमुख ने बताया की युवा आस्था सेवा समिति के तत्वाधान में प्रतिवर्ष मां भवानी की महाआरती की जाती है इस अवसर पर पूरे जिले के लोग मां भवानी के दरबार में पहुंचते हैं एवं समिति द्वारा महा आरती के पूर्व ग्राम के सभी वरिष्ठ जनों का सम्मान किया जाता है मां भवानी की महाआरती की वर्षगाठ हमारे गाव मे किसी महापर्व से कम नहीं मनाई जाती है महाआरती के दिन प्रत्येक घर के सामने रंगोली उकरी जाती है एवं प्रत्येक घर मे दीपक जलाए जाते हैं पूरे गांव का नजारा दीपावली जैसा होता है
महा आरती के दौरान ग्राम की तीन बालिकाओं सहित एक बालक जो कि अनाथ है समिति द्वारा बच्चों को कपड़े एवं ग्यारह ग्यारह सो रुपए का सहयोग प्रदान कर उपस्थित जन समुदाय से भी सहयोग की अपेक्षा की गई जिस पर कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल ने तीनों बालिकाओं के परिवार को 1 वर्ष तक प्रतिमाह किराना एवं चारों बच्चों के पढ़ाई का खर्च उठाने की बात कही गई वही विधायक निलय डागा द्वारा तीनों बच्चों के खातों में दस दस हजार रू डालने की बात कही जनप्रतिनिधियों द्वारा जरूरतमंद बच्चों को मिले सहयोग के लिए उपस्थित जनों ने ताजिया बजाकर कृतज्ञता व्यक्त की कार्यक्रम में भारी संख्या में माता के भक्त जनों सहित राजनेता एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित हुए।