Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

ब्लाॅक एनएसयुआई नांदनवाड़ी ने पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति प्रदान करने धरना प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन ।

 



 पांढूरणा/विशाल साहु 


 पांढुरना:- आज ब्लाॅक एनएसयुआई नांदनवाड़ी ने पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति प्रदान करने के विषय में तहसीलदार महोदयजी के माध्यम से महामहिम राज्यपाल महोदयजी को ज्ञापन सौंपा।

छात्र नेता अवेज सौदागर ने बताया महाविद्यालय के तृतीय सेमेस्टर के छात्र-छात्राओ को द्वितीय सेमेस्टर की छात्रवृत्ति प्राप्त नही हुई है कोरोना काल में समस्त व्यवसाय बन्द होने के कारण छात्रों की आर्थिक स्थिती ठिक नहीं है एवं छात्रवृत्ति प्राप्त नही होने के कारण छात्र-छात्राएं महाविद्यालय की फीस का भुगतान नही कर पा रहें है। हमारे द्वारा इसके पूर्व भी छात्रवृत्ति प्रदान करने हेतु शासन को अवगत कराया गया था, परंतु शासन द्वारा छात्र छात्राओ को वर्तमान समय तक छात्रवृत्ति की राशि प्रदान नही की है। 


जिसमें उपस्थित एनएसयुआई के ब्लाॅक अध्यक्ष अवेज सौदागर, आईटी सेल अध्यक्ष अंकुश साहु, उपाध्यक्ष सागर मसतकर, सचिव निरंकेश कवड़ेती, महासचिव लवकुश कवड़ेती, क्षेत्रिय अध्यक्ष अंबाड़ा निखिल बिरघड़े, क्षेत्रिय अध्यक्ष चांगोबा आशीष कवड़ेती, जुनेद कुरेशी, प्रमोद गौर, ईश्वर उईके, जिशान शेख, संजय घाघरे, रोहीत साहु, सारूख खान, लखन ईरपाची, राहुल उईके,महादेव हजारे, सहेजाद खान, मोहीत साहु, रोहीत मरकाम, लवकेश बागड़े, अलकेश बागड़े आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad