Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

हरन्या में निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर संपन्न। 205 लोगो की जांच कर 35 को ऑपरेशन हेतु भेजा गया। देखें वीडियो खबर

 हरन्या में निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर संपन्न 


वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें 

बोरदेही (सूर्यप्रकाश शेटे  ) - ग्राम हरन्या में फरीदा बी फाउंडेशन घोड़ावाड़ी के तत्वधान में फाउंडेशन के अध्यक्ष उस्मान कादरी एवं लायंस आई हॉस्पिटल परासिया के सौजन्य से निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर सम्पन्न हुआ।हाजी ए. एस. के कुरेशी रिटायर्ड प्राचार्य के मार्गदर्शन में डॉक्टर निवेश गौतम नेत्र चिकित्सक श्रीमती भूमि आरसे एवं ज्योति यादव ऑपरेटर श्री मुकेश सोनी एवं अक्षय सोनारे के सहयोग से आज गुरुवार प्रात 11 से 4 बजे तक संपन्न किया गया।




शिविर में नेत्र परीक्षण के लिए 205 मरीजों का नेत्र परीक्षण किया गया | जिससे उपरांत  मोतियाबिंद के 35  मरीजों को निशुल्क ऑपरेशन हेतु शिवजी भाई भास्कर भाई लायंस आई हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर परासिया ऑपरेशन करने एवं लेंस डलवाने हेतु ले जाया गया।









राशिद खान एवं आसिफ खान ने बताया कि शिविर में मोतियाबिंद के चिन्हित 35 मरीजों को ऑपरेशन के लिए क्लब द्वारा निशुल्क परिवहन एवं भोजन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।निशुल्क ऑपरेशन करने के बाद मरीजों को चश्मा,लेंस निशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। शिविर के सफल आयोजन संपन्न कराने में जनाब इसराइल भाई,अनीश भाई, दिलीप भाई,परवेज खान,सचिन साहू सरपंच,अकरम खान,इरफान खान का सक्रिय सहयोग रहा | इस नेत्र प्रशिक्षण शिविर में हरन्या बोरदेही, घाना बिंदरई,छिपनिया,  नरेरा, खेड़ली बाजार,इटावा, हथनोरा, नवेगांव, जम्बाडा़ रतेडा़ मोरखा आदि ग्रामों के लोगों ने अपने नेत्र का प्रशिक्षण एवं जांच करवाई। शिविर के समापन के अवसर पर शमीम खान ने इस शिविर में आए हुए अतिथियों एवं चिकित्सकीय स्टाफ का आभार मानते हुए भविष्य में इसी प्रकार सहयोग प्रदान करने अपेक्षा की।नेत्र रोगियों ने अपने गांव में ही सभी प्रकार की सुविधा उपलब्ध होने पर आयोजक एवं डॉक्टरों का आभार प्रदर्शित किया एवं प्रसन्नता जाहिर की।

     इस कार्यक्रम में सहयोग कर्ता जगदीश मलाजपुरे, नामदेव मलाजपुरे,पवन साहु, चंदन साहु, वत्तु महाजन,इरफान खान,बंटी गनपत साहु,रामप्रसाद मालवीय,  गफ्फार टेलर सहित ग्राम के सभी गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad