Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

ग्राम पंचायत लिखड़ी के ग्रामवासी मल मूत्र वाला गंदा पानी पीने के लिए हो रहे मजबूर। देखें वीडियो

ग्राम पंचायत लिखड़ी के ग्राम वासी मल मूत्र का पानी पीने के लिए हो रहे मजबूर 






सड़क पर जमा गंदा पानी का हो रहा हेंडपंप में रिसाव

---------------------------------------


बोरदेही-(सूर्यप्रकाश शेटे ) ग्राम के लिखड़ी पंचायत में मेन रोड पर साइड में ग्राम पंचायत द्वारा पीने के पानी के लिए हेंडपंप लगवाया गया | जो सड़क के बाजू में स्थित है | जिससे गाँव लिखड़ी के ग्राम वासी पानी पीने के लिए इस्तेमाल करते हैं | लेकिन जो पानी पी रहे हैं | वह सड़क पर बारीश एवं घरों का मल मूत्र का पानी आकर रोड़ पर जमा हो जाता है | जिससे मच्छर, मखखी,  कीड़े मकोड़े जैसे जीव उतपन्न हो रहे हैं | जिससे गाँव में बड़ी बिमारी जैसे मलेरिया, डेंगू जैसी घातक जानलेवा बीमारी हो सकती है | ग्राम वासियों का कहना ये भी है कि जो पानी हम पी रहे हैं | वह सड़क के किनारे जमा पानी हेंडपंप में रिसाव होता है | जो घरो से मल मूत्र का गंदा पानी रोड़ पर इकट्ठा हो रहा है | कई बार ग्राम के सरपंच सचिव को शिकायत करने के बाद भी कोई निराकरण नहीं निकला | अधिकतर ग्राम वासी एवं स्कूल के बच्चे और आने जाने वाले उस हेंडपंप का पानी पीते हैं | जिससे गाँव के लोगों को बड़ी बिमारियों का भय बना रहता है | ग्राम वासियों का कहना ये भी है कि जब रोड़ का निर्माण किया गया तो नाली नहीं बनाई गई | अगर नाली सही ढंग से बनाई जाती तो पानी निकलने में कोई दिक्कत नहीं होती | जिससे रोड़ पर पानी जमा नहीं होता | यह पानी बारीश के दिनो तलाब में तब्दील हो जाता है | आने जाने वाले एवं स्कूल के बच्चों को काफी कठनाई का सामना भी करना पड़ता है | कई बार तो रोड़ पर पानी जमा होने के कारण स्कूल के बच्चों पर वाहनों द्वारा पानी उछल जाने से स्कूल के बच्चों के कपड़े तक गंदे हो जाते हैं | ग्राम पंचायत लिखड़ी के ग्रामीणों ने बहुत बार इस समस्या के लिए सचिव, सरपंच को अवगत करवाया है | लेकिन सचिव, संरपच  ग्रामीणों की  समस्या को लेकर पल्ला झाड़ कर अनदेखा कर लेते हैं | गाँव के बुजुर्गों ने बताया कि रोड़ पर पानी जमा होने की समस्या बारह महीने की है | सचिव, संरपच और सहायक सचिव हमारी कोई समस्या नहीं सुनते | शासन प्रशासन द्वारा जो सड़क निर्माण हुआ है | पानी जमा होने के कारण वह खराब हो रही है | जिसपर कोई ध्यान नही दिया जा रहा है |


ग्राम वासियों का क्या कहना है


रोड़ पर बारह महीने पानी जमा होता है | जो घरो का गंदा पानी आता है | नालिया नहीं बनी है | रोड़ के साइड में हेंडपंप भी लगा है जिसका पानी ग्राम वासी पीते हैं | पानी जमा होने के जमा पानी का रिसाव हेंडपंप में होता है |


ग्रमीण अशोक यादव ग्राम लिखड़ी


सीसी रोड़ पर जो पानी जमा हो रहा है मै उसे तत्काल दिखवा लेता हूँ |



दानिश खाॅन 

 सीईओ जनपद पंचायत आमला

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad