Athner news । आठनेर थाने के देहगुड़ गांव में 9 अक्टूबर की रात को एक घर का ताला तोड़कर सोने और चांदी के जेवरात चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी गांव का ही एक युवक है। आरोपी से पुलिस ने चोरी का सामान बरामद किया है। देहगुड़ गांव में कमला बाई अमरुते के मकान में चोरी होने की शिकायत आठनेर थाने में की थी। पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू की। संदेह के आधार पर गांव के मोहन पिता दशरथ अमरुते से पूछताछ की। उसने मकान में चोरी करना कबूल किया। आरोपी ने पुलिस को बताया उसने घर के सामने के दरवाजे का ताला तोड़कर घर में सोने-चांदी के जेवरात चोरी किए।
आरोपी ने केवल एक चांदी की पैर पट्टी घर में रखना कबूल किया। शेष चोररी का सामान कमला बाई के घर के पास फेंकना बताया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी का सामान बरामद किया। आठनेर थाना प्रभारी जयंत मर्सकोले ने बताया आरोपी को 70 हजार रुपए का चोरी का सामान जब्त किया है।