Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

CBSE Term 1 Board Exam 2021: सोशल मीडिया पर उठी ऑनलाइन एग्जाम की मांग, बोर्ड ने स्टूडेंट्स को दी ये छूट

CBSE Term 1 Board Exam 2021: सोशल मीडिया पर उठी ऑनलाइन एग्जाम की मांग, बोर्ड ने स्टूडेंट्स को दी ये छूट



CBSE Term 1 Board Exam: स्टूडेंट्स ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों ही मोड में एग्जाम कंडक्ट करवाने की मांग कर रहे हैं. स्टूडेंट्स का कहना है कि सीबीएसई बच्चों की ज़िंदगी से खेल रहा है. कोरोना महामारी अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुई है.

CBSE Term 1 Board Exam: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने 18 अक्टूबर को कक्षा 10वीं और 12वीं के टर्म-1 एग्जाम की डेटशीट जारी कर दी है. साथ ही सीबीएसई ने आदेश जारी करते हुए एग्जाम की तारीखों की भी घोषणा कर दी है. आदेश में कहा गया है कि कक्षा 10वीं के टर्म-1 एग्जाम 30 नवंबर से शुरू होंगे, जबकि 12वीं कक्षा के 1 दिसंबर से शुरू होंगे. वहीं, ये एग्जाम ऑफलाइन मोड में लिए जाएंगे. 

सीबीएसई के इस फैसले से स्टूडेंट्स नाराज़ हैं और सोशल मीडिया पर इसका विरोध जता रहे हैं. स्टूडेंट्स ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों ही मोड में एग्जाम कंडक्ट करवाने की मांग कर रहे हैं. स्टूडेंट्स का कहना है कि सीबीएसई बच्चों की ज़िंदगी से खेल रहा है. कोरोना महामारी अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुई है.

हालांकि, सीबीएसई ने साफ किया है कि एग्जाम ऑफलाइन मोड में ही होंगे. साथ ही बोर्ड ने सुनिश्चित किया कि एग्जाम में कोरोना प्रोटोकॉल का ध्यान रखते हुए सभी तरह की सावधानियां बरती जाएंगी. सीबीएसई ने एक नोटिस जारी किया है, जिसमें उन्होंने उन स्टूडेंट्स को राहत दी है जो अपने शहर से बाहर हैं.

सीबीएसई ने दी यह छूट - 

नोटिस में कहा गया है कि बोर्ड परीक्षा के वे छात्र जो वर्तमान में उस शहर में नहीं हैं जहां वे नामांकित हैं, ऐसे में वे अपना शहर और परीक्षा केंद्र बदल सकते हैं. इसके लिए उन्हें अपने स्कूल से अनुरोध करना होगा. सीबीएसई बोर्ड जल्द ही स्टूडेंट्स को सूचित करेगा कि वह कब से अपने स्कूल में इसके लिए आवेदन कर सकते हैं.

सीबीएसई ने कहा है कि विद्यार्थी और स्कूल नियमित तौर पर सीबीएसई वेबसाइट चेक करते रहें. आवेदन के लिए विद्यार्थियों को कुछ ही दिनों का समय मिलेगा. अंतिम तिथि के बाद कोई आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।


HDN Hindi News की हर खबर तुरन्त अपने मोबाइल Mobile पर पाने के लिए हमारा एंड्राइड एप Android app आज ही play store से डाउनलोड download करे ⬇️
Tap to download our app

🎥 हमारे यूट्यूब चैनल Youtube channel को सब्सक्राइब Subscribe करें ⬇️
Tap to subscribe our Youtube channel

♻️ व्हाट्सएप ग्रुप Whatsapp Group से जुड़ने के लिए फ़ोटो पर टच करें ⬇️
Tap to join our whatsapp group

अपने आस पास की कोई भी खबर Khabar हमे भेजने के लिए या अपने व्हाट्सएप Whatsapp पर पर्सनल न्यूज़ Personal News पाने के लिए सम्पर्क Contact करें 8982291148 पर अपने नाम पते के साथ न्यूज़ लिख कर व्हाट्सएप करे। या फिर google पर सर्च करें humdard news.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad