Firecracker market 2021 will be held in Police Ground, Police Department as well as Municipality will have to pay
Betul News. दीपावली के 9 दिन पहले पटाखा बाजार इस बार शहर के सबसे बड़े ग्राउंड पुलिस ग्राउंड में लगेगा। पुलिस विभाग ने आईजी कार्यालय से पटाखा बाजार पुलिस ग्राउंड में लगाने की अनुमति मिलने की सूचना एसडीएम कार्यालय को दे दी है। अब एसडीएम कार्यालय ने नगरपालिका को ग्राउंड में व्यवस्था बनाने के आदेश दिए हैं। नपा ने चूने का लेआउट डालने की तैयारी शुरू कर दी है। यहां फायर वाहन 24 घंटे खड़ा रखा जाएगा। दुकानदारों को भी अतिरिक्त सुरक्षा इंतजाम करने होंगे।
पटाखा बाजार की जगह काे लेकर बनी असमंजस की स्थिति दूर हाे गई है, अब पटाखा बाजार पांच लाख वर्ग फीट के पुलिस ग्राउंड में लगेगा। दरअसल पुलिस विभाग ने पुलिस ग्राउंड में पटाखा बाजार लगाने की अनुमति आईजी कार्यालय से मांगी थी, जाे मिल गई है। दुकानों के बीच दूरी रखते हुए, बिजली के तार दुकान के बाहर रखे जाएंगे, आग बुझाने के इंतजामों के साथ यहां दुकानें लगेंगी। दुकानदार को जमीन का किराया पुलिस विभाग को 1500 रुपए देना हाेगा, इसके अतिरिक्त नपा को सफाई शुल्क भी देना होगा।
