Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

बोरदेही के कुटखेड़ी से पुलिस ने करीब 7 किलो गांजा जपत कर आरोपियों को गिरफ्तार किया। देखें वीडियो

From Kutkhedi in Bordehi the police arrested the accused by chanting about 7 kg of ganja.



Bordehi News. पुलिस ने थाना बोरदेही क्षेत्रांतर्गत ग्राम कुटखेडी में दो जगह से किये गांजे के पेड जप्त। आरोपी गिरफ्तार । आज दिनांक 26.10.2021 को पुलिस द्वारा जारी प्रेस नॉट के माध्यम से बताया गया कि पुलिस को विश्वसनीय मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम कुटखेडी में मुनिम यादव के खेत में एवं शिवजी यादव के खेत में गांजे के पेड लगे हुए है । उपरोक्त सूचना से पुलिस अधीक्षक महोदय सुश्री सिमाला प्रसाद , श्रीमान् अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमान् नीरज सोनी एवं एसडीओपी मुलताई सुश्री नम्रता सोधिया को अवगत कराकर वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में तत्काल पुलिस टीम गठित की गयी एवं पुलिस टीम द्वारा ग्राम कुटखेडी पहुंचकर मुखबीर के बताये स्थान मुनिम यादव के खेत पहुंचकर मुनिम यादव को पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया । जिसके पास मिली थैली जिसमें मादक पदार्थ सूखा गांजा कुल 543 ग्राम जो मुनिम यादव बेचने की फिराक में था जप्त किया गया । जिससे गांजे के पेड के संबंध में पूछताछ करने पर बताये स्थान उसके खेत में लगे तीन गांजें के पेड कुल वजन 4.380 कि ० ग्रा ० जप्त किये गये । इसी प्रकार ग्राम कुटखेडी निवासी शिवजी यादव के खेत से पुलिस टीम द्वारा दबिश कर चार गांजे के पेड से कुल 2.800 किग्रा  जप्त कर आरोपी शिवजी यादव को पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया एवं मौके पर कार्यवाही की गयी । उक्त उल्लेखनीय कार्यवाही में पुलिस थाना बोरदेही की पुलिस टीम का सराहनीय योगदान रहा है ।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad