Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

एकतरफा प्यार में नाकाम युवक ने पेड़ पर लगाई फाँसी, साथ मे काम करने वाली युवती ने ठुकरा दिया था शादी का प्रस्ताव

A young man who failed in unrequited love hanged himself on a tree, the girl working together had rejected the marriage proposal.




Bhopal News. एक तरफा प्यार कितना खतरनाक हो सकता है इसका ताजा मामला भोपाल से सामने आया है। भोपाल के कोलार इलाके के दानिश नगर में एक युवक ने पेड़ पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि युवक साथ में काम करने वाली छिंदवाड़ा की युवती से एक तरफा प्यार करता था। उसने युवती के सामने प्रेम प्रस्ताव रखा, जिसे उसने सिरे से खारिज कर दिया था। यह बात युवक को इतनी नागवार गुजरी की उसने जान दे दी। हालांकि, सुसाइड नोट नहीं मिला है।

पुलिस के मुताबिक, ग्राम बोरदा, कोलार में रहने वाला अनिल गौर पिता रूप सिंह गौर (30) कोलार इलाके में निर्माणाधीन मल्टी में काम करता था। उसके साथ छिंदवाड़ा की युवती अपने परिजनों के साथ काम करती है। काम के दौरान युवती से अनिल की दोस्ती हो गई। अनिल दोस्ती को प्यार समझने लगा। बुधवार शाम को उसने युवती से प्यार का इजहार करते हुए शादी करने का प्रस्ताव रखा। इस पर युवती ने उसे शादी की बात से इंकार करते हुए उससे बातचीत ही बंद कर दी। इससे युवक नाराज हो गया। बुधवार रात करीब आठ बजे दानिश नगर पुलिया के पास अनिल ने एक पेड़ पर रस्सी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मौके पर पुलिस को सुसाइड नोट नहीं मिला।

युवती के पुलिस दर्ज करेगी बयान
इधर, घटना के बाद पुलिस युवती के भी बयान लेगी। हालांकि पुलिस को पता चला कि अनिल युवती से एकतरफा प्यार करता था। युवती की उसकी सुसाइड में कोई रोल नहीं है। युवती ने अनिल को कई बार समझाया भी था। पुलिस अनिल के मोबाइल फोन की भी जांच करेगी। जिससे कि आत्महत्या की असल वजह का भी पता चल सके।


HDN Hindi News की हर खबर तुरन्त अपने मोबाइल Mobile पर पाने के लिए हमारा एंड्राइड एप Android app आज ही play store से डाउनलोड download करे ⬇️
Tap to download our app

🎥 हमारे यूट्यूब चैनल Youtube channel को सब्सक्राइब Subscribe करें ⬇️
Tap to subscribe our Youtube channel

♻️ व्हाट्सएप ग्रुप Whatsapp Group से जुड़ने के लिए फ़ोटो पर टच करें ⬇️
Tap to join our whatsapp group

अपने आस पास की कोई भी खबर Khabar हमे भेजने के लिए या अपने व्हाट्सएप Whatsapp पर पर्सनल न्यूज़ Personal News पाने के लिए सम्पर्क Contact करें 8982291148 पर अपने नाम पते के साथ न्यूज़ लिख कर व्हाट्सएप करे। या फिर google पर सर्च करें humdard news.


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad