There is a sense of belongingness in Amla's style and the affection of belongingness in the people here: Salman Akhtar
वाधवा फैन्स ग्रुप और लाईफ कॅरियर स्कूल द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन हुआ
Amla News . आमला के लोगो की सेवा भावना की हम प्रशंसा करते है।आमला की फिज़ाओ में अपनापन और अपनत्व का स्नेह है,आप लोगो के बीच कार्यक्रमो में आना आप लोगो के साथ समय बिताना निसंदेह श्रेयस्कर है,मनोज वाधवा, वाधवा फैन्स ग्रुप का माध्यम से प्रशंसनीय कार्य कर रहे है।उक्त आशय के विचार सलमान अख्तर एयर आफिसर कमांडिंग एयर फोर्स स्टेशन आमला ने सम्मान समारोह के कार्यक्रम में व्यक्त किये।अवसर था वाधवा फैन्स ग्रुप आमला और लाइफ कैरियर स्कूल आमला के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित सम्मान समारोह का।लाइफ कैरियर स्कूल प्रांगण में कोरोना योद्धा स्वास्थ्य विभाग की नर्सेस आदि का सम्मान समारोह का आयोजन रखा गया था।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बतौर सलमान अख्तर एयर आफिसर कमांडिंग एयर फोर्स स्टेशन आमला उपस्थित थे।वही विशिष्ट अतिथि बतौर श्रीमती उज्मा सलमान अख्तर अध्यक्ष अफवा एयर फोर्स स्टेशन आमला,अंशुमन राज सहायक कलेक्टर बैतूल,निशा बांगरे डिप्टी कलेक्टर भोपाल,नम्रता सोंधिया एस डी ओ पी मुलताई उपस्थित थी।वही विशिष्ट अतिथि बतौर डॉ बी पी चौरिया पूर्व बी एम ओ आमला,राजेश बनकर थाना प्रभारी आर पी एफ आमला,प्रमोद पाटिल थाना प्रभारी जी आर पी आमला,ए आर धोटे कल्याण निरीक्षक रेलवे आमला,शिवराम सिंह सब इंस्पेक्टर आर पी एफ आमला,ओमवती विश्वकर्मा पार्षद,प्रीति कालमेघ,राखी वाधवा आदि उपस्थित थे।कार्यक्रम सरस्वती वंदना के साथ प्रारम्भ हुआ स्कूल के छात्र छात्राओं ने सुंदर कार्यक्रम प्रस्तुत किये।लाइफ कैरियर स्कूल के संचालक शाहिद बेग एडवोकेट हाईकोर्ट जबलपुर ने स्वागत भाषण प्रस्तुत करते हुए कहा कि आज इस प्रकार के गरिमामय आयोजन सम्पन्न करते हुए हम गौरव का अनुभव कर रहे है।इन कोरोना योद्धाओं का सम्मान समारोह का हिस्सा बनने में हमे बहुत गर्व है।कार्यक्रम के सूत्रधार मनोज वाधवा ने कार्यक्रम की रूपरेखा रखते हुए कहा कि श्रेष्ठ कार्य करने वालो का संम्मान करना तो हमारा फ़र्ज़ है कर्तव्य है।अपने उद्बोधन में अंशुमन राज सहायक कलेक्टर बैतूल ने कहा कि सेवा कार्यो का सम्मान सेवाभावना को और प्रगाढ़ करता है।इस संदर्भ में उंन्होने एक प्रेरक कहानी भी सुनाई।अपने विचार रखते हुए निशा बांगरे डिप्टी कलेक्टर ने कहा कि आमला के लोगो के साथ काम करने का सुअवसर और सभी का जो साथ मिला मैं उसके लिये सभी सहयोगी जन की आभारी रहूंगी।आमला से मेरा जुड़ाव सतत बना रहे इसलिये मैं सेवा के रूप में आमला के एक गांव को गोद ले रही हु उनकी सेवा और उनके लिये जरूरत के हर कार्य मे समय समय पर साथ रहूंगी।कार्यक्रम में निशा बांगरे जी का सम्मान पत्र देकर वाधवा फैन्स ग्रुप ने सम्मान किया।कोरोना काल से लेकर अब तक वैक्सिनेशन के साथ साथ अन्य सेवाभावी कार्य के लिये नर्सेस का संम्मान अतिथियों के हस्ते सम्पन्न हुआ।वही स्कूल के श्रेष्ठ परिणाम लाने वाले कक्षा 10 वी और 12 वी के छात्र छात्राओं का सम्मान भी किया गया साथ ही स्कूल के शिक्षक और शिक्षिकाओं का भी सम्मान हुआ और स्कूल की ओर से वाधवा फैन्स ग्रुप का भी सम्मान किया गया।प्रसिद्ध गायक अखिलेश जैन,तारेंद्र सागरे,देवेंद्र राजपूत और महेंद्र मानकर ने शानदार देशभक्ति और प्रेरणादायी गीत प्रस्तुत किया।कार्यक्रम का कुशल मंच संचालन मनोज विश्वकर्मा ने किया।कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन मनोज वाधवा ने किया,स्कूल कार्यक्रम पुरस्कार वितरण का संचालन रश्मि सोनी,शबनम खान ने किया।कार्यक्रम को सफल बनाने में देवेन्द्र राजपूत,हेमंत गुगनानी,अनिल सोनी,तरुण मान्धाता, नीरज सोनी,नरेश भावसार,दुर्गेश पाटिल,नितेश साहू,दिलीप चौकीकर,महेश गुजरे आदि तथा स्कूल के हसीब बेग,सीमा गुगनानी,शबनम खान, रश्मि सोनी,ऋतु गुगनानी,मनीषा रावत सहित सभी शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे।
