Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

100 रु से सस्‍ता ये शेयर कराएगा मोटी कमाई, Diwali से पहले लगाएं पैसा; 33% तक मिल सकता है रिटर्न

This share will make money cheaper than Rs 100, invest money before Diwali; You can get up to 33% return



L&T Finance Holdings share BUY call: दिवाली के फेस्टिव सीजन से पहले 100 रुपये से सस्‍ते शेयर में निवेश कर अच्‍छा रिटर्न कमाने का मौका है. बीते एक साल में शेयर बाजार की तेजी के बीच कई कंपनियों ने निवेशकों को जबरदस्‍त रिटर्न दिया है. कई ऐसी कंपनियां हैं, जिनके शेयर प्राइस 100 रुपये से भी कम हैं, लेकिन उनका एक साल का रिटर्न अच्‍छा रहा है. अगर आप ऐसे ही किसी शेयर की तलाश में हैं, तो L&T फाइनेंस होल्डिंग्‍स लिमिटेड (L&T Finance Holdings Ltd) के शेयर पर दांव लगा सकते हैं. इस शेयर का भाव अभी 82 रुपये के आसपास है. ब्रोकरेज हाउस मोतीलाल ओसवाल (Motilal oswal) ने इसमें 110 रुपये के टारगेट के साथ खरीदारी (L&T Finance Holdings BUY) की सलाह दी है. 

L&T फाइनेंस होल्डिंग्‍स में ब्रोकरेज हाउस मोतीलाल ओसवाल (Motilal oswal) ने 110 रुपये के टारगेट के साथ खरीदारी की सलाह दी है. 25 अक्‍टूबर 2021 को शेयर का भाव 82 रुपये के आसपास ट्रेड कर रहा. करंट प्राइस से लिहाज से प्रति शेयर 28 रुपये या करीब 33 फीसदी रिटर्न मिल सकता है. बीते एक साल में यह शेयर 35 फीसदी का रिटर्न दे चुका है. 

क्‍या कहती है ब्रोकरेज रिपोर्ट
ब्रोकरेज हाउस मोतीलाल ओसवाल की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी का लोन बुक कंसॉलिडेशन की स्थिति में है. वहीं, अधिक प्रोविजनिंग के बावजूद कंपनी का शुद्ध मुनाफा उम्‍मीद के मुताबिक है. रुरल बिजनेस से कंपनी को तगड़ा बूस्‍ट मिल रहा है. इंफ्रा डिस्‍बर्समेंट और रिटेल हाउसिंग के रफ्तार पकड़ने से कंपनी के एसेट लोन बुक को सपोर्ट मिलने की उम्‍मीद है. रियल एस्‍टेट सेक्‍टर में रिकवरी को देखते हुए कंपनी का एक्‍सपोजन बढ़ने की उम्‍मीद है.

L&T फाइनेंस होल्डिंग्‍स: फाइनेंशियल परफॉर्मेंस
30 सितंबर 2021 को समाप्‍त पहली तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट घटा है लेकिन लोन कलेक्‍शन और डिस्‍बर्समेंट में बढ़ोतरी दर्ज की गई है. सितंबर तिमाही में कंपनी को 223 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट हुआ, जबकि एक साल पहले इसी अवधि में कंपनी का मुनाफा 248 करोड़ रुपये था. मुनाफा घटने की अहम वजह इंटरेस्‍ट से कंपनी की इनकम में करीब 12 फीसदी की गिरावट रही

हालांकि, सितंबर 2021 तिमाही में जून तिमाही के मुकाबले रुरल फाइनेंस से कंपनी के डिस्‍बर्समेट में 21 फीसदी की जोरदार उछाल देखने को मिली है. चालू वित्‍त वर्ष की दूसरी तिमाही में रुरल फाइनेंस डिस्‍बर्समेंट 4,987 करोड़ रुपये रहा, जो कि अब तक रिकॉर्ड है. वहीं जून में डिस्‍बर्समेंट 7,339 करोड़ रुपये था. फॉर्म इक्विपमेंट, टू-व्‍हीलर लोन और माइक्रोफाइनेंस के लिए लोन की डिमांड ज्‍यादा रही


HDN Hindi News की हर खबर तुरन्त अपने मोबाइल Mobile पर पाने के लिए हमारा एंड्राइड एप Android app आज ही play store से डाउनलोड download करे ⬇️
Tap to download our app

🎥 हमारे यूट्यूब चैनल Youtube channel को सब्सक्राइब Subscribe करें ⬇️
Tap to subscribe our Youtube channel

♻️ व्हाट्सएप ग्रुप Whatsapp Group से जुड़ने के लिए फ़ोटो पर टच करें ⬇️
Tap to join our whatsapp group

अपने आस पास की कोई भी खबर Khabar हमे भेजने के लिए या अपने व्हाट्सएप Whatsapp पर पर्सनल न्यूज़ Personal News पाने के लिए सम्पर्क Contact करें 8982291148 पर अपने नाम पते के साथ न्यूज़ लिख कर व्हाट्सएप करे। या फिर google पर सर्च करें humdard news.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad