कमलनाथ के कर्जा माफी का फायदा भ्रष्ट समिति प्रबन्धको ने लेकर हितग्राहियों को किया गुमराह।
पांढूरणा/ विशाल साहु
कमलनाथ के कर्जा माफी का फायदा भ्रष्ट समिति प्रबन्धको ने लेकर हितग्राहियों को किया गुमराह। लोन माफी की राशि गबन के आरोप से बचने के लिये समिति प्रबंधक अपना कथन बदलकर कह रहा की पीड़ित ने 34 हजार का खाद उठाया था जिसमे पीड़ित के 28857 को काटकर 6 हजार पीड़ित से मांग रहा है । जबकि यह बात पीड़ित इसके पूर्व भी समिति प्रबंधक से कर चुका है तब समिति प्रबंधक ने स्पष्ट मना किया था कि कमलनाथ जी से ही तेरी राशि नही आई है तो क्या मैं यह राशि मेरी जेब से भरू, जब यह मामला प्रेस ओर स्थानीय प्रशासन में लीक होने लगी तब समिति प्रबंधक ने अपने बचाव में इन आरोपो से बचने के लिए लोन राशि को काटने की बात आज कबूल की है लेकिन समिति प्रबंधक ने ऐसा क्यो कहा कि आपका कर्ज कमलनाथ जी ने माफ नही किया कमलनाथ जी के नाम को उन्होंने बदनाम किया है, ओर आज बाते बदल बदलकर अपना पक्ष तरह तरह से रखते नजर आ रहा है, समिति प्रबंधक ने ऐसा भी कहा है जिसकी रिकॉर्डिंग आवेदक के पास है कि हीरालाल बद्दु की राशि हीरालाल नत्थू के खाते में गयी जब इसका स्टेटमेंट आरटीआई कार्यकर्ता तेजस सुरजुसे ने मांगा की हरिलाल बुद्धु ओर हरिलाल नत्थू के खाते का स्टेटमेंट दिखाओ जिससे कि हमे यकीन हो जाये आप सही कथन दे रहे हो तब इनके द्वारा बोला गया कि मैंने हरिलाल नत्थू के खाते का स्टेटमेंट नही लाया हूं । समिति प्रबंधक ने ऐसे ओर भी कृषकों के साथ ऐसा किया हो जिसकी शंका मन मे है जिसे उजागर कर इसकी जांच की जाए और समिति प्रबंधक पर कार्यवाही की जाए, रही बात लोन माफी की राशि का पैसा कृषक को बिना पूछे ही 34 हजार के लोन खाद से पीड़ित को पूछे बगैर राशि को चुकता का तो आवेदक ने इसबात से इंकार नही किया आवेदक यह राशि अलग से देय करने तैयार था लेकिन आपने जब कहा कि कमलनाथ जी ने लोन की राशि नही प्रदान की तब आवेदक इसकी सत्यता को परखने लगा, ओर इन आरोपो से बचने का प्रयत्न समिति प्रबंधक कर रहा है। इसकी शिकायत अनुविभागीय अधिकारी/दंडाधिकारी महोदय पांढुर्ना से इसकी शिकायत आज पीड़ित हरिलाल बुद्धू द्वारा की गई जिसमे एसडीएम महोदय ने तुरंत नोटिस जारी कर मामले के जांच के आदेश दिये है।