पूर्व छात्रों ने किया गुरुजनों का सम्मान, नगर के उत्कृष्ट हायर सेकेंडरी स्कूल में स्थापित की मां सरस्वती की प्रतिमा।
Athner news ।आठनेर नगर के उत्कृष्ट हायर सेकेंडरी स्कूल से पढ़ाई कर चुके पूर्व छात्रों के समूह दी 7 ने अपनी सराहनीय पहल करते हुए अपने पूर्व स्कूल में विद्या की देवी माता सरस्वती की संगमरमर की सुन्दर प्रतिमा विराजित की है। भाई दूज शनिवार को हुए कार्यक्रम में स्कूल परिसर में देवी सरस्वती की पूजा विधि विधान के साथ स्थापित की गई। इसके बाद पूर्व छात्रों ने अपने पूर्व गुरुओं का नारियल श्रीफल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया और उनके चरण छूकर आशीर्वाद प्राप्त किया । यह पूर्व-छात्र स्कूल के 1999 से 2002 बैच के हैं और अभी वर्तमान में निजी और सरकारी उपक्रमों में ऊंचे पदों पर कार्यरत है। कोई सेना में अपनी सेवाएं दे रहा है तो कोई बैंक में कार्यरत है कोई बॉलीवुड में अपनी कला का प्रदर्शन कर रहा है तो कोई बड़ी कंपनी में सीईओ है। सभी पूर्व छात्र सपरिवार कार्यक्रम में शामिल हुए। शिक्षक गण पूर्व प्राचार्य लक्ष्मण बेले वरिष्ठ व्याख्याता एनजी खाडे आर के खाड़े पी एल सोनी, जी आर गायकी, अशोक कापसे, एनआर चढोकार मोहम्मद सादिक खान सुरेश कुमार बुआडे सहित अन्य शिक्षक भी परिवार सहित कार्यक्रम में शामिल हुए ।इसके बाद दीपावली मिलन के तहत सामूहिक सहभोज हुआ । पूर्व छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरुओं को देते हुए कहा कि उनके सिखाई शिक्षा के बदौलत ही आज ऊंचे मुकाम पर पहुंचे हैं। कोई नामी कंपनी में डायरेक्टर है तो कोई सरकारी विभागों में ऊंचे पदों पर कार्यरत है। पूर्व छात्र और गुरुओं ने अपने उद्गार बताते हुए जीवन के पुराने किस्सो को साझा किया। दी 7 समूह में पूर्व छात्र हरिओम कनाठे बलवंत पोटफोड़े, जितेंद्र झर बड़े, विनोद सोनी राहुल सोनी, दिलीप पंडाग्रे, हेमंत माथुर कर शामिल है। इसके अलावा पूर्व छात्र डा सुशील सोनी मृदुल जायसवाल भूषण जैन संजय सोनी निखिल सोनी रुपेंद्र झरबडे,एस म्हस्की, अनूप सोनी, हनुवंत कनाठे सहित वर्तमान में कार्यरत शिक्षक शिक्षिकाये भी परिवार सहित मौजूद रहे । कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर सुशील सोनी, हरिओम कनाठे ने किया।