Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

देश में बेरोजगारी और गरीबी 5 साल में खत्म हो जाएगी : कृषि मंत्री कमल पटेल की भविष्यवाणी

Agriculture Minister Kamal Patels prediction: Unemployment and poverty in the country will end in 5 years.




State news . मध्यप्रदेश सरकार के कृषि मंत्री कमल पटेल ने गरीबी और बेरोजगार को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। उन्होंने एलान करते हुए कहा कि अगले पांच साल में प्रदेश व देश से बेरोजगारी और गरीबी खत्म हो जाएगी। हम जैविक खेती का मॉडल अपना कर कृषि को लाभ का धंधा बना देंगे। किसान खुद अपने उत्पाद की ब्रांडिंग कर एमआरपी तय करेंगे। भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार इसके लिए लगातार काम कर रही है। 

गौरलतब है कि प्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर पहुंचे प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री कमल पटेल ने मीडिया के सामने यह बयान दिया। साथ ही उन्होंने अयोध्या के दीपोत्सव कार्यक्रम में शामिल होने का अनुभव भी सुनाया। पटेल ने कहा कि पीएम मोदी और सीएम योगी के प्रयासों से अयोध्या दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक, आध्यात्मिक और पर्यटन का केंद्र बनने की राह पर अग्रसर है।

प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना से बदल जाएगी तस्वीर
कमल पटेल ने कहा कि पीएम ने प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना की घोषणा कर गांव और शहरों की खाई को मिटाने का प्रयास किया है। अभी गांवों में बनने वाले मकान व प्लाॅट की कोई कीमत नहीं होती थी। बैंक उस पर ऋण नहीं देती थी। उसका मालिकाना हक और वैल्यू नहीं था। लेकिन प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना के बाद अब यह तस्वीर पूरी तरह बदल जाएगी।

चार-पांच साल में बेरोजगारी और गरीबी नाम की चीज नहीं होगी
कृषि मंत्री ने कहा कि अब तक खाद-बीज के लिए ही ऋण मिलता था। अब उन्हें व्यवसाय के लिए भी कर्ज मिलेगा। चार-पांच साल के अंदर बेरोजगारी और गरीबी नाम की चीज नहीं होगी। अभी परिवार में एक कमाता है और सब खाते हैं। अब सभी को काम मिलेगा। सभी कमाएंगे तो भारत फिर से सोने की चिड़िया बन जाएगा।

आदिवासी जिलों की जमीनों का जैविक प्रमाणीकरण कराएंगे
कृषि मंत्री ने कहा कि आदिवासी जिले डिंडौरी, मंडला, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, छिंदवाड़ा और झाबुआ जैसे जिलों की मिट्‌टी अभी पेस्टीफाई से जहरीली नहीं हुई है। यहां की जमीनों का जैविक प्रमाणीकरण कराएंगे। इसके बाद यहां के उत्पाद की ब्रांडिंग कर एक्सपोर्ट करेंगे। इससे किसानों को अच्छी कीमत मिलेगी।

छग का गोधन मॉडल एमपी में भी करेंगे लागू
कृषि मंत्री ने एक सवाल के जवाब में कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार के गोधन योजना को हम एमपी में भी अपनाएंगे। अच्छे कार्यों को अपनाया जाना चाहिए। उन्होंने पंजाब-हरियाणा में पेस्टीफाइ से होने वाली पैदवार के चलते बीपी, कैंसर जैसी बीमारियों का जिक्र करते हुए कहा कि अब जमीन को जहरीला बनाने की बजाए जैविक खाद का उपयोग कर उसे स्वस्थ्य बनाने की जरूरत है।

Android App
HDN Hindi News की हर खबर तुरन्त अपने मोबाइल Mobile पर पाने के लिए हमारा एंड्राइड एप Android app आज ही play store से डाउनलोड download करे ⬇️
Tap to download our app

Youtube channel
🎥 हमारे यूट्यूब चैनल Youtube channel को सब्सक्राइब Subscribe करें ⬇️
Tap to subscribe our Youtube channel

Whatsapp group
♻️ व्हाट्सएप ग्रुप Whatsapp Group से जुड़ने के लिए फ़ोटो पर टच करें ⬇️
Tap to join our whatsapp group

अपने आस पास की कोई भी खबर Khabar हमे भेजने के लिए या अपने व्हाट्सएप Whatsapp पर पर्सनल न्यूज़ Personal News पाने के लिए सम्पर्क Contact करें 8982291148 पर अपने नाम पते के साथ न्यूज़ लिख कर व्हाट्सएप करे। या फिर google पर सर्च करें humdard news.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad