Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

सड़क हादसे में आरक्षक अजीत यादव की मौत : नागपुर में उपचार के दौरान ली अंतिम सांस

Constable Ajit Yadav died in road accident: He breathed his last during treatment in Nagpur.



Chhundwara News . छिंदवाड़ा जिले के चांदामेटा थाने में पदस्थ एक आरक्षक की इलाज के दौरान नागपुर में मौत हो गई। आपको बता दें कि आरक्षक एक सडक़ दुर्घटना में घायल हुआ था , जिसका इलाज नागपुर के एक निजी अस्पताल में कराया जा रहा था। आरक्षक की मौत के बाद अंतिम संस्कार के लिए उसका शव उत्तर प्रदेश उसके गृह ग्राम ले जाया गया । दरअसल कुछ दिन पहले ही आरक्षक अजीत यादव का तबादला कोरोना काल के बाद जुन्नारदेव से चांदामेटा थाने में हुआ था ।

आरक्षक जुन्नारदेव से रोज चांदामेटा तक अपडाउन करता था इस दौरान 20 अक्टूबर 2021 को जुन्नारदेव में साई मंदिर के समीप उसका एक्सीडेंट हो गया । जिसे घायल अवस्था में जुन्नारदेव अस्पताल ले जाया गया , बाद में उसे नागपुर रेफर कर दिया गया । जहां 6 नवंबर 2021 को उसकी मौत हो गई । डॉक्टरों ने ब्रेन में फेक्चर, लंग्स में पानी भरने और इन्फेक्शन की वजह से मौत होना बताया है।

उत्तर प्रदेश भेजा जाएगा आरक्षक का शव
पुलिस के मुताबिक आरक्षक अजीत यादव मूलत: उप्र के जौनपुर जिला बादशाह तहसील के ग्राम पवारा का रहने वाला था, जिसका शव पुलिस के द्वारा उप्र भेजा जाएगा। वहीं चांदामेटा और जुन्नारदेव पुलिस ने हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है।

Android App
HDN Hindi News की हर खबर तुरन्त अपने मोबाइल Mobile पर पाने के लिए हमारा एंड्राइड एप Android app आज ही play store से डाउनलोड download करे ⬇️
Tap to download our app

Youtube channel
🎥 हमारे यूट्यूब चैनल Youtube channel को सब्सक्राइब Subscribe करें ⬇️
Tap to subscribe our Youtube channel

Whatsapp group
♻️ व्हाट्सएप ग्रुप Whatsapp Group से जुड़ने के लिए फ़ोटो पर टच करें ⬇️
Tap to join our whatsapp group

अपने आस पास की कोई भी खबर Khabar हमे भेजने के लिए या अपने व्हाट्सएप Whatsapp पर पर्सनल न्यूज़ Personal News पाने के लिए सम्पर्क Contact करें 8982291148 पर अपने नाम पते के साथ न्यूज़ लिख कर व्हाट्सएप करे। या फिर google पर सर्च करें humdard news.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad