SBI 2-wheeler Easy Ride loan cheap interest how to apply sitting at home! Read full news to know
SBI : Diwali2021 के बाद भी फेस्टिव सीजन festival session के ऑफर offer जारी हैं. ऐसे में अगर आपका 2-व्हीलर two wheeler खरीदने का प्लान है तो देश का सबसे बड़ा बैंक State Bank of India, SBI अपने ग्राहकों को प्री-अप्रूव्ड लोन (Pre Approved Loan) दे रहा है. इसकी खास बात ये है कि इस लोन के लिए आपको बैंक के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है. बल्कि आप इसे घर बैठे ही अप्लाई कर सकते हैं. पाएं पूरी जानकारी...
SBI का Easy Ride लोन
SBI ने अपने YONO ऐप के माध्यम से इस प्री-अप्रूव्ड लोन SBI Easy Ride को पेश किया है. इसमें 2-व्हीलर खरीदने के लिए न्यूनतम 20,000 रुपये से लेकर 3 लाख रुपये तक का लोन लिया जा सकता है.
बस इतना लगेगा SBI लोन पर ब्याज
SBI Easy Ride लोन के लिए बैंक महज 10.5% वार्षिक का ब्याज ले रहा है. ये लोन अधिकतम 4 साल की अवधि के लिए लिया जा सकता है. हालांकि ये लोन अमाउंट (loan amount) ग्राहक के खाते में नहीं आएगा बल्कि पास होने के बाद सीधे 2-व्हीलर डीलर के खाते में जाएगा.
2-व्हीलर की ऑन-रोड कीमत पर लोन
SBI Easy Ride लोन किसी भी 2-व्हीलर की ऑन रोड कीमत पर मिलेगा ना कि उसकी एक्स-शोरूम प्राइस (ex-showroom Price) पर. किसी भी गाड़ी की ऑन-रोड कीमत (on-road price) उसके एक्स-शोरूम प्राइस से अधिक होती है क्योंकि इसमें रोड टैक्स, इंश्योरेंस समेत रजिस्ट्रेशन शुल्क शामिल होता है. SBI Easy Ride में ग्राहक को ऑन-रोड कीमत के 85% तक का लोन मिलेगा.
SBI Easy Ride की EMI
बैंक का कहना है कि SBI Easy Ride में ग्राहक 2,560 रुपये प्रति लाख रुपये की EMI पर लोन ले सकते हैं. SBI का कहना है कि YONO ऐप पर उसकी ये नवीनतम लोन स्कीम है.
YONO पर ऐसे करें एप्लाई
SBI Easy Ride लोन के लिए आपको अपने फोन में SBI YONO ऐप चाहिए. इस ऐप पर लॉगिन करने के बाद आप लोन सेक्शन में जाकर 2-व्हीलर लोन या SBI Easy Ride के लिए चेक करें. इस सेक्शन में आपको पैनकार्ड, आधार कार्ड, सैलरी/इनकम डिटेल जैसी कुछ जानकारियां देनी होंगी. इस तरह आप घर बैठे इस लोन के लिए अप्लाई कर सकते हैं.
Android App
HDN Hindi News की हर खबर तुरन्त अपने मोबाइल Mobile पर पाने के लिए हमारा एंड्राइड एप Android app आज ही play store से डाउनलोड download करे ⬇️
![]() |
| Tap to download our app |
Youtube channel🎥 हमारे यूट्यूब चैनल Youtube channel को सब्सक्राइब Subscribe करें ⬇️
![]() |
| Tap to subscribe our Youtube channel |
Whatsapp group♻️ व्हाट्सएप ग्रुप Whatsapp Group से जुड़ने के लिए फ़ोटो पर टच करें ⬇️
![]() |
| Tap to join our whatsapp group |
अपने आस पास की कोई भी खबर Khabar हमे भेजने के लिए या अपने व्हाट्सएप Whatsapp पर पर्सनल न्यूज़ Personal News पाने के लिए सम्पर्क Contact करें 8982291148 पर अपने नाम पते के साथ न्यूज़ लिख कर व्हाट्सएप करे। या फिर google पर सर्च करें humdard news.



