राष्ट्रीय कतिया समाज ने पिपरिया- सांडिया घाट में बांटे कंबल
आज लोक आस्था, सेवा भावना, दान पुण्य के पावन पर्व मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर मां नर्मदे के पावन तट सांडिया घाट पर मां नर्मदे जी के दर्शन पूजन दीपदान कर सकल समाज की सुख समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की गई,, तत्पश्चात परोपकार परमार्थ के प्रणेता सम्माननीय श्री अशोक पठारे जी के निस्वार्थ सेवा भावना द्वारा चलाए जा रहे विशेष प्रकल्प के माध्यम से एवं मां रेवा कतिया समाज समिति पिपरिया के अध्यक्ष सम्मानीय मनोज नागोत्रा जी के आत्मीय सानिध्य, वरिष्ठ समाजसेवी उदल सिंह भनारिया, कमलेश आम्रवंशी जी, वी०पी० जावरे जी, पिपरिया कतिया समाज समिति के अध्यक्ष सम्मानिय कमल नागरे जी का स्नेहिल सानिध्य के साथ अखिल कतिया समाज बहुउद्देशीय संस्था *राष्ट्रीय कतिया समाज संगठन* के राष्ट्रीय अध्यक्ष सम्मानित सुखनंदन जावरे जी राष्ट्रीय लेखाकार मनोज जोहरे जी, राष्ट्रीय प्रवक्ता डीoडीo आरसे जी, प्रांतीय प्रवक्ता दिनेश ढाकरिया जी, मोहन आरसे जी, डॉ पवन नाग जी, गोकुल ढाकरिया जी के द्वारा मां नर्मदा की परिक्रमा करने वाले साधु संत एवं नर्मदा तट पर निःसहाय माताएं वृद्धजनों को इस कप कपाती ठंड में सामूहिक रूप से कंबल प्रदान किया गया।
तत्पश्चात सतपुड़ा कतिया समाज कल्याण संस्था परासिया के अध्यक्ष हरिसिंह बेलवंशी जी की सासू मां देवलोकगमन हरि बाई की गंगा जली के कार्यक्रम में पहुंचकर पुष्पांजलि अर्पित कर शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदनाएं प्रकट की गई।
तत्पश्चात समाज के यशस्वी विधायक सम्मानीय ठाकुर दास जी नागवंशी के निवास में जाकर सौजन्य भेंट कर सामाजिक उत्थान कल्याण विकास की चर्चा के साथ आगामी समय मे समस्त समाज को एक सूत्र में पिरोने के लिए सामाजिक चिंतन शिविर की परिकल्पना की।
चर्चा करने के साथ-साथ समाज के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि जिसमें माननीय विधायक जी का विशेष सहयोग रहा जिसमे मां रेवा कतिया समाज समिति पिपरिया के नाम मां नर्मदा के तट पर मेन रोड पर 1 एकड़ 2 डिसमिल जमीन समाज के लिए क्रय की गई जिसकी राष्ट्रीय कतिया समाज संगठन ने हृदय से सराहना करते हुए सम्माननीय ठाकुरदास नागवंशी जी एवं मां रेवा समिति के अध्यक्ष सम्माननीय मनोज नागोत्रा जी, वरिष्ठ समाजसेवी उदल सिंह भनारिया जी, कमलेश आम्रवंशी जी को हृदय की गहराइयों से बधाई शुभकामनाएं साधुवाद प्रेषित किया।
सबका साथ समाज का विकास ऐसी भावना को लेकर आज राष्ट्रीय कतिया समाज संगठन मां रेवा समिति के अध्यक्ष सम्माननीय मनोज नागोत्रा जी, उदल सिंह भनारिया जी, कमलेश आम्रवंशी जी, वीo पीo जावरे जी, समस्त टीम एवं पिपरिया कतिया समाज समिति के अध्यक्ष कमल नागरे जी का भी आभार व्यक्त करता है जिन्होंने आज पूरा दिन हमारे साथ रहकर इस परोपकार और परमार्थ के यज्ञ में सानिध्य प्रदान कर सहयोग दिया।
अपने लिए तो सभी जीते हैं जरूरतमंदों के लिए जीना किसी भी स्वरूप में उनकी सेवा करना उनकी जरूरतों को पूरा करना यही नर सेवा और नारायण सेवा कहलाता है और इस परम उद्देश्य को लेकर राष्ट्रीय कतिया समाज संगठन नई कार्य योजनाओं के साथ समाज के उत्तरोत्तर विकास के लिए दृढ़ संकल्पित रहेगा।