ब्लॉक कतिया समाज के द्वारा महिलाओं को कंबल वितरण किया
Ashok arseY
केवलारी || मध्यप्रदेश कतिया समाज संस्था केवलारी ने आज दिनांक 2 फरवरी 2022 को ग्राम मुनगापार में आर्थिक रूप से असहाय महिला परिवारों को कंबल का वितरण किया ।श्री अशोक पठारे जी बुरहानपुर मध्यप्रदेश कतिया समाज के गौरव सामाजिक कार्यकर्ता एवं सुखनंदन जाबरे राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय बहुउद्देशीय संस्था छिंदवाड़ा के माध्यम से बीते एक माह से लगातार कंबल वितरण का कार्यक्रम जगह-जगह पर आयोजित किया जा रहा है ,इसी श्रृंखला में केवलारी ब्लाक के अंतर्गत विभिन्न ग्रामों में कंबल वितरण का कार्यक्रम लगातार आयोजित किया गया है जिसमें डोब , विनैकी, मरकाबाडा,चिरचिरा ,देवघाट के बाद मुनगापार ग्राम मे कार्यक्रम का आयोजन श्री नत्थूलाल राकेश पूर्व अध्यक्ष, बी पी गोहिया पूर्व सचिव, रमाशंकर महोबिया पूर्व महामंत्री जिला कतिया समाज सिवनी, कन्हैयालाल नाग, दूधन लाल नाग, अजय सिहोसे , नरेंद्र चंद्रपुरिया, राजेश सोनेश ,कोमल नाग एवं विजय अर्जूनवार अध्यक्ष ब्लॉक कतिया समाज की उपस्थिति में आयोजित किया गया।