Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

बैतूल के एक होटल में रुके युवक की संदिग्ध मौत, पुलिस जांच में जुटी

बैतूल गंज के होटल में रुके एक युवक की संदिग्ध मौत, पुलिस जांच में जुटी






(Betul Humdard News)- जिला मुख्यालय के गंज क्षेत्र में स्थित एक होटल में ठहरे युवक की मौत का मामला सामने आया है, बताया जा रहा है कि उक्त युवक बीमा एजेंट था। पुलिस ने लाश रात में ही होटल से पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दी थी । पुलिस मामले की जांच में जुट गई है ।

गंज थाना के उपनिरीक्षक जमुना प्रसाद यादव ने बताया कि गंज के मैकेनिक चौक पर स्थित एक होटल के कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी थी कि उनकी होटल में रुके एक युवक की कमरे में मौत हो गई है। जांच के दौरान पाया गया कि 33 साल के राधेश्याम पवार निवासी रोंढा इंश्योरेंस कंपनी में बीमा एजेंट थे और 27 फरवरी को वह होटल में कमरा लेकर रुके हुए थे ।

बुधवार की रात होटल के कर्मचारियों ने देखा कि राधेश्याम की मौत हो गई । इसकी सूचना डायल हंड्रेड और पुलिस को दी गई थी । पुलिस ने मौके पर जाकर देखा तो राधेश्याम पलंग पर मृत अवस्था में पड़ा था। कमरे में शराब की बोतल और गिलास में शराब भरी हुई पाई गई । परिजनों को इसकी सूचना दी गई पुलिस ने रात में ही लाश को पोस्टमार्टम के लिए मरचुरी में रखवा दिया था । आज पोस्टमार्टम के बाद लाश परिजनों को सौंप दी जाएगी। मौत के कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट हो पाएंगे। फिलहाल पुलिस इसे संदिग्ध मामला मानकर जांच कर रही है । 



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad