पदोन्नत प्रधान आरक्षको को सीन ऑफ काईम, फारेंसिक एवं सायबर का दिया गया प्रशिक्षण
पुलिस मुख्यालय के आदेशानुसार बैतूल जिला में पदउन्नत कार्यवाहक प्रआर का इंक्डेशन कोर्स कराया जाना है जिसमें एक 1 नंबवर 2022 से द्वितीय इंक्डेशन कोर्स प्रारंभ किया गया है। उपरोक्त कोर्स में बाह्य एवं आंतरिक प्रशिक्षण दिया जाता है। आंतरिक प्रशिक्षण के अंतर्गत पुलिस प्रशासन विधिक, फारसिक, सायबर सेल, आदि का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसी क्रम में आज सीन ऑफ क्राईम का डेमो प्रशिक्षण दिया गया है इसी अंतर्गत सामान्य मृत्यु फांसी लगाकर होने वाली मृत्यु का घटना स्थल, हत्या कर फांसी में लटकाने का घटना स्थल ध्यान रखी जाने वाली बातें एवं विवेचना संबंधी तत्यों पर प्रभारी उप निरीक्षक सध्या सक्सेना महिला थाना प्रभारी उपनिरीक्षक रत्नाकार हिंगवे थाना सारणी, फिंगर फिंट प्रभारी आबिद असारी द्वारा दिया गया। इसी क्रम में एससीआरबी भोपाल द्वारा संचालित ई-प्रॉसीक्यूशन पोर्टल के अंतर्गत ऑनलाईन चालान संबंधी विधिक राय के बारे शशीकांत सोनारे (सहायक ग्रेड-3) एवं आर 606 भगवन गोहिया द्वारा सायबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत एनसीआरबी द्वारा संचालित आईसीजेएस पोर्टल के अंतर्गत सायबर पुलिस पोर्टल का प्रशिक्षण दिया गया जिसमें आम नागरिकों को इस पोर्टल की उपयोगिता एवं सायबर के माध्यम होने वाले वित्तीय फॉड, सोशल मीडिया आदि की शिकायत आवेदक घर बैठे अपनी शिकायत ऑनलाईन या टोल फ्री नंबर के माध्यम से कर सकता है।
Watch "Barishein | Anuv Jain | Short Cover Song | NIKHIL KHADSE | on YouTube (subscribe) करे मेरे youtube channel को।👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇
