Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

हाइवे पर ट्रक और आशयर कटिंग को अंजाम देने वाले दूसरे आरोपी को पुलिस ने पकड़ा।


हाइवे पर ट्रक और आशयर कटिंग को अंजाम देने वाले दूसरे आरोपी को पुलिस ने पकड़ा।



थाना मुलताई में फरवरी माह मे नागपुर बैतूल हाइवे पर ट्रक एवं आयशर कटिंग की दो घटनाए हुई थी, उक्त घटना मे थाना मुलताई मे दो अपराध पंजीबद्ध हुए थे। घटना को गंभीरता से लेते हुये प्रकरण के अज्ञात आरोपीगणो की तलाश पतारसी के लिए एसपी ने  अज्ञात आरोपियों की तलाश पतारसी हेतु पुलिस टीम गठित की थी। पुलिस टीम द्वारा तलाश पतारसी प्रारंभ की गई थी। थाना मुलताई द्वारा पूर्व मे अप्रैल माह मे चोर गिरोह के आरोपी नितेश पुत्र सरजन सिसोदिया (32 साल ) निवासी धानीघाटी थाना हाटपिपलिया जिला देवास (म.प्र.) को पकड़ा

आरोपी से चोरी गया माल जो आरोपी के हिस्से मे आया था बरामद किया गया था। कुछ दिन पूर्व गिरोह के दूसरे आरोपी राजा पुत्र धर्मराज झांझा (28 साल )निवासी ग्राम धानीघाटी थाना हाटपिपलिया जिला देवास (म.प्र.) को पकड़ने मे बैतूल पुलिस को सफलता मिली

 जिससे उक्त घटना मे चोरी किया गया मशरुका देवास से बरामद किया गया है। जिसमे आर्टिफिशियल मंगलसूत्र सेट, लेडिस कुर्ता सेट, जेन्ट्स शर्ट, लेडिस लहंगा चोली, लेडिस रेडिमेड सूट बरामद किया गया है।


इन पुलिसकर्मियों की मेहनत रंग लाई...

उक्त प्रकरण के आरोपी से चोरी गया मशरुका (माल) बरामद करने में थाना प्रभारी मुलताई  सुनील लाटा, एसआई उत्तम मस्तकार चौकी प्रभारी प्रभात पट्टन, नीरज खरे, उनि जी.एस. मंडलोई, आरक्षक ओमप्रकाश, प्रमोद थोरात, तिलक, मआर. आरजू तोमर, सैनिक दीपक रघुवंशी की विशेष भूमिका रही।

Watch "Barishein | Anuv Jain | Short Cover Song | NIKHIL KHADSE | on YouTube (subscribe) करे मेरे youtube channel को।👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇



Watch "Sach Keh Raha Hai Deewana| Nikhil khadse | RHTDM| Piano Cover Tune :- @Aakash Desai" on YouTube (subscribe) करे मेरे youtube channel को।👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad