Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

राजस्व विभाग की कार्यवाही, 13 होटलों से जप्त किए 17 घरेलू सिलेंडर।

 राजस्व विभाग की कार्यवाही, 13 होटलों से जप्त किए 17 घरेलू सिलेंडर।




मुलताई में होटल संचालकों द्वारा धड़ल्ले से घरेलू गैस का इस्तेमाल होटलों में व्यवसायिक तौर पर किया जा रहा था। खाद्य विभाग द्वारा कार्यवाही करते हुए 13 होटलों से 17 घरेलू सिलेंडर की जब्ती की है। इसके साथ ही गैस रेगुलेटर एवं रबर पाइप और गैस भट्टी की जब्ती भी की गई है। कुल ₹60000 का सामान जप्त किया गया है। खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अचानक की गई कार्यवाही में तन्मय कैफे रेस्टोरेंट, महाकाल हाईवे किचन, ताप्ती भोजनालय,मां ताप्ती कृपा ढाबा, हवेली रेस्टोरेंट, भारत ढाबा,अभय कोलड्रिंक दुनावा, राम स्वीट्स दुनावा,कृष्णा स्वीट्स दुनावा,कस्तूरी चाय सेंटर, बाबा चाय सेंटर, विधाता होटल और मशहूर रेस्टोरेंट से सिलेंडर जब्त किए गए हैं।कुल 17 सिलेंडर की जब्ती के साथ गैस भट्टी और पाइप भी जब्त किए गए हैं। जब्त  माल की कुल कीमत ₹60000 है। सभी के खिलाफ घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यवसायिक उपयोग करने पर प्रकरण भी बनाए गए हैं।


बड़ा सिलेंडर महंगा पड़ता है इसलिए छोटे सिलेंडर का करते हैं उपयोग ..

इस पूरे मामले को लेकर होटल संचालकों का कहना है कि बड़ा सिलेंडर बहुत ज्यादा महंगा पड़ता है,ऐसे में उन्हें मजबूरी में छोटे सिलेंडर का उपयोग करना पड़ता है।तेल सहित अन्य सामग्रियों के दाम भी लगातार बढ़ रहे हैं, लेकिन खाद्य सामग्रियों के दाम उस हिसाब से नहीं बढ़ाए जा पाए हैं।ऐसे में उन्हें होटल चलाने में नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में मजबूरी में उन्हें छोटे सिलेंडर का इस्तेमाल करना पड़ता है।

Watch "Barishein | Anuv Jain | Short Cover Song | NIKHIL KHADSE | on YouTube (subscribe) करे मेरे youtube channel को।👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad