बिसनूर गौना के बीच दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत, 2 युवक हुए घायल।
खबर प्रभात पट्टन से। प्रभात पट्टन विकासखंड क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम बिसनुर गौना के बीच दो बाइकों की आपस में आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई जिसमें 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें संजीवनी 108 की मदद से नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र आठनेर पहुंचाया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गुड़ीबारवी निवासी संजू खातरकर और सावलमेंडा बिरुलबाजार निवासी सुनील दोनो बाइक से जा रहे थे की तभी बिसनुर गौना के बीच आपस में दोनो की जोरदार भिड़ंत हो गई जिसके चलते दोनों गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए सड़क दुर्घटना की सूचना राहगीरों द्वारा 108 एंबुलेंस को दी गई जिस पर 108 एंबुलेंस की सहायता से दोनों घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र आठनेर ले जाया गया।
Watch "Barishein | Anuv Jain | Short Cover Song | NIKHIL KHADSE | on YouTube (subscribe) करे मेरे youtube channel को।👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇
Watch "Sach Keh Raha Hai Deewana| Nikhil khadse | RHTDM| Piano Cover Tune :- @Aakash Desai" on YouTube (subscribe) करे मेरे youtube channel को।👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇
